Delhi Air Quality: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिवाली के मौके पर पटाखे चलाना और उसकी बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा हुआ था. लेकिन जिस तरह से नियमों की अनदेखी कर पटाखे फोड़े उसके बाद ऐसा लगा नहीं कि इस पर कोई बैन है. दिल्ली में देर रात तक लोग पटाखे चलाते रहे. इसकी वजह से दिल्ली का एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर से गिर कर गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है.

दरअसल, दिवाली की रात से पहले ही दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 363 मापा गया था, जो कि बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका था. वहीं दिल्ली में दिवाली की रात पटाखे चलाए जाने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 386 से आगे पहुंच गया है. वहीं इसका अभी आगे खिसकना जारी है.

Thick blanket of smog shrouds Delhi. Visuals from Krishna Menon Lane and Rail Bhawan. pic.twitter.com/hUYnwLfqyk
— ANI (@ANI) November 4, 2021

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एयर क्वालिटी पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने इस बारे में जानकारी दी कि एक ओर जहां दिल्ली की हवा पड़ोसी राज्यों के खेतों में पराली जलाए जाने के कारण खराब हुई है, वहीं इसमें दिवाली के अवसर पर पटाखे फोड़ने से तेजी देखी गई है.

Delhi | Air quality at Janpath in ‘hazardous’ category – Pm2.5 at 655.07 (presently) pic.twitter.com/3QnBAvBGPy
— ANI (@ANI) November 4, 2021

दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स के गिरने के साथ ही आसमान धुंए से भर गया, वहीं कई जगहों पर स्मोक के कारण विजिब्लिटी पर भी काफी गहरा असर पड़ा है. दिल्ली के आसमान में धुंध की परत छाए रहने के साथ ही यहां कई लोगों ने गले में खुजली और आंखों में पानी आने की शिकायत की है.

फिलहाल केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में 386 पर है और आगे खिसकना जारी है. वहीं IIT दिल्ली के पास AQI 395 दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम 389 और नोएडा के NCR क्षेत्र में AQI 448 दर्ज की गई.

बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, और 401 और 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.

इसे भी पढ़ेंः
Covid Medicine: कोरोना से जंग में आया एक और ‘हथियार’, ब्रिटेन ने मर्क की गोली मोल्नुपिराविर को दी मंजूरी

PM Modi Diwali: नौशेरा में पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथ से खिलाई मिठाई, सेना के साथ मनाई दिवाली

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया