Delhi Corona: बीजेपी दफ्तर में फूटा कोरोना बम, प्रवक्ता समेत 30 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव

Delhi BJP Office: देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बीच दिल्ली की स्थिति भी कोरोना संक्रमण के मामले में काफी खराब है. बीजेपी ऑफिस में कोरोना बम फूटा है. चुनावी मौसम के बीच बीजेपी दफ्तर में एक साथ 30 से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में कोविड-19 जांच में पार्टी प्रवक्ता समेत 30 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बीजेपी ऑफिस में पार्टी प्रवक्ता के अलावा ऑफिस में काम करने वाले, कई कैंटीन कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

बीजेपी दफ्तर में कोरोना बम

चुनावी मौसम में बैठकों का दौर शुरू होने के बीच पार्टी की ओर से सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों का मंगलवार को कोरोना टेस्ट करवाया गया था. जांच रिपोर्ट में बीजेपी ऑफिस के 30 से ज्यादा लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित मिले. इसके अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के बाद अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Corona New Cases: कोरोना केस में 15.8% की उछाल, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 194720 नए केस, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 4868

कई केंद्रीय मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव

फिलहाल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वो होम क्वारंटाइन में चले गए हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है. उन्होंने अपने संपर्क में आए हुए सभी लोगों से अपने आप को आइसोलेट कर कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है ताकि कम से कम लोगों के बीच संक्रमण फैल सके.

बता दें कि दिल्ली में कोविड-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मंगलवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 21,259 नए कोरोना मामले सामने आए. साथ ही एक दिन में 23 मरीजों की मौत की भी पुष्टि की गई है.

ये भी पढ़ें: Covid-19: दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर आज से प्राइवेट ऑफिस बंद, होटल और बार में खाना खाने पर भी प्रतिबंध

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News