Corona Omicron Threat: कोरोना का कहर अब दिल्ली स्थित संसद भवन (Parliament) तक पहुंच गया है. जानकारी मिली है कि संसद भवन में 400 से ज्यादा कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. 6 और 7 जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई.

वहीं दिल्ली में शनिवार को कोविड के 20,181 नए मामले सामने आए, जो पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक है. इससे पहले 5 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 20,960 मामले आए थे. नए मामलों ने राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 5,26,979 तक बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में कोविड से 7 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 25,143 हो गई है.

इस बीच, शहर में कोविड संक्रमण की दर 19.60 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में पिछले साल 9 मई को पॉजिटिविटी दर 21.66 प्रतिशत दर्ज की गई थी. एक्टिव कोविड मामलों की संख्या बढ़कर 48,178 हो गई है, जो 18 मई के बाद सबसे अधिक है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 18 मई को सबसे अधिक 50,163 सक्रिय कोविड मामले दर्ज किए गए थे.

दिल्ली सरकार ने कोविड बेड की संख्या 5,650 तक बढ़ाई

दिल्ली सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 अस्पतालों में कोविड बेड की संख्या 4,350 से बढ़ाकर 5,650 कर दी है. अस्पतालों में आईसीयू बेड भी बढ़ाकर 2,075 कर दिए गए हैं. अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही शनिवार से कोविड केयर सेंटरों को भी चालू कर दिया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में 8 कोविड देखभाल केंद्रों में कुल 2,800 बिस्तरों को चालू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

वीकेंड कर्फ्यू के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, रविवार को पाबंदियों से इन्हें मिलेगी छूट, जानें सब कुछ

UP Assembly Elections 2022: जानें उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हर एक सीट पर कब होगा मतदान?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली