Delhi Metro News: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में पाबंदियां बढ़ा दी गई है. इस बीच दिल्ली मेट्रो ने भी कोच में पैसेंजर की सीमा तय कर दी है. DMRC ने कहा है कि आठ कोच वाली ट्रेन में अब करीब 200 पैसेंजर ही ट्रेवल कर सकते हैं. बता दें कि आठ कोच वाली मेट्रो में आमतौर पर करीब 2400 पैसेंजर सफर करते हैं लेकिन मौजूदा पाबंदियों के बाद अब एक कोच में सिर्फ 25 पैसेंजर ही यात्रा कर सकते हैं.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा है कि अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें. मेट्रो में सफर करने की स्थिति में अतिरिक्त समय लेकर चलें क्योंकि दिशानिर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने की स्थिति में कतार देखा जा सकता है.

बता दें कि 28 दिसंबर को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मेट्रो को 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ चलाने का फैसला लिया गया था. इसकी वजह से दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर सुबह और शाम के समय यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही है. अब नई गाइडलाइन जारी की गई है.

दिल्ली में बुधवार को 923, मंगलवार को 496 और सोमवार को 331 मामले आए थे. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के 263 मामलों की पुष्टि हुई है, जो देश में सबसे अधिक है. आज ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के मामले धीरे-धीरे सामुदायिक स्तर पर फैल रहे हैं

COVID 19 Cases In Mumbai: मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ी बढ़ोतरी, 3671 नए केस की हुई पुष्टि

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया