Coronavirus Cases News: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का ग्राफ एक बार ऊपर चढ़ रहा है. बीते कुछ दिनों में मामलों में तेज़ी से इज़ाफा देखा गया. इसको लेकर दिल्ली में कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं, जबकि मुंबई में भी कई तरह पाबंदियों की घोषणा हो चुकी है.

इस बीच बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (Lt Governor Anil Baijal) ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के साथ एक वर्चुअल बैठक की. कोरोना मामलों में इज़ाफे को देखते हुए बुलाई गई इस अहम बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) भी मौजूद रहे.

उधर महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने आशंका जताई कि आज मुंबई में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले 2000 को पार कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "पिछले हफ्ते 150 मामले हर रोज़ आ रहे थे. अब लगभग दो हज़ार मामले सामने आ रहे हैं. मुंबई आज दो हज़ार दैनिक मामलों को पार कर सकता है."

दिल्ली में कड़े प्रतिबंध लागू

पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में 27 दिसंबर 2021 से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है. नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से शुरू होकर सुबह 5 बजे तक चलता है. हालांकि आवश्यक कामों से जुड़े और कुछ अन्य मामलों में लोगों को छूट दी गई है. इसके अलावा दिल्ली में मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे. मॉल और दुकानें ऑड-ईवन की तर्ज पर खुलेंगे. मेट्रो और बसे 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ ही चलेंगी. इसके साथ ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी में सिर्फ 2 यात्री सफर करेंगे.

दिल्ली में रेस्टोरेंट पर भी पाबंदी लगाई गई है. यह केवल 50 प्रतिशत क्षमता तक ही लोगों को बिठा सकेंगे. इसके साथ ही यह सुबह 8 बजे से 10 बजे तक खुले रहेंगे.

झारखंड की Hemant Soren सरकार का बड़ा फैसला, एक लीटर पेट्रोल पर घटाये 25 रुपए

Omicron: Delhi से Gujarat और Chhattisgarh से Tamil Nadu तक, Corona को लेकर कहां कैसे हैं प्रतिबंध

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया