Delhi New Guidelines: दिल्ली में बेकाबू कोरोना के बीच और सख्त हुए प्रतिबंध, सभी प्राइवेट ऑफिस को बंद करने का आदेश

DDMA New Guideline: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेकाबू कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया गया है. डीडीएमए की तरफ से मंगलवार की जारी नई गाइडलाइन में कहा गया है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी प्राइवेट ऑफिस बंद किए जाएंगे. इसके साथ ही, सभी रेस्टुरेंट्स और बार बंद रहेंगे, सिर्फ टेक-वे की सुविधा ही रहेगी.

सीएम केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इधर, कोरोना के बढ़ते केस और ओमिक्रोन के खतरे के बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए आज सीएम केजरीवाल कुछ और पांबदियों का ऐलान कर सकते हैं. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि कोरोना की रफ्तार देश में काफी तेज हो गई है पर इससे डरने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार से हमें काफी मदद मिल रही है.

दिल्ली में सोमवार को 19 हजार से ज्यादा मामले

दिल्ली में बीते सोमवार को कोविड संक्रमितों के 19,166 नए दर्ज किए गए. राजधानी में कोविड के कुल 65,806 एक्टिव मरीज हैं. इन अंडरट्रीटमेंट लोगों में से 44,028 लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहे हैं जबकि 1912 अस्पताल में भर्ती हैं. दिल्ली की जेलों में बंद 66 कैदी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं 48 जेल स्टाफ भी कोविड पॉजिटिव मिले हैं. दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर करीब 25 फीसदी तक पहुंच गई है. राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल (Rohini Jail) में कैदियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 114 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News