नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के कैंट इलाके में नाबालिग दलित लड़की के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को पटियाला हाउस अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. दिल्ली पुलिस ने ये चार्जशीट में आरोपियो पर आईपीसी की धारा 302/304/ 376d/ 342 /506/ 201 /34 के साथ पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट के तहत की है. बता दें, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने श्मशान घाट के पंडित सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था.

चार्जशीट पर 31 अगस्त को होगी सुनवाई

दिल्ली पुलिस ने वारदात से के 1 महीने के अंदर ही 400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इस वारदात के सामने आने के बाद काफी हो हल्ला हुआ था साथ ही मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया था. जिसके बाद मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सोपी गयी थी. इस वारदात पर गृह मंत्री अमित शाह ने खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर को जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा था.

साइंटिफिक, टेक्निकल और दूसरे एविडेंस है चार्जशीट का हिस्सा

इस मामले में जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान साइंटिफिक, टेक्निकल और दूसरे एविडेंस इकट्ठे किए गए जिसमें कई चश्मदीदो के बयान भी शामिल है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में रोहिणी की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की रिपोर्ट भी लगाई गई है. वहीं अब इस मामले की सुनवाई 31 अगस्त को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट मे होगी.

यह भी पढ़ें.

तमिलनाडु विधानसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित, स्टालिन बोले- किसानों पर दर्ज मामले वापस होंगे

Chennai: भारतीय तटरक्षक बल के समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह, निगरानी पोत ‘विग्रह’ को सेवा में करेंगे शामिल

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी