Delhi News: ड्रग्स सप्लायर को पकड़ने गई दिल्ली पुलिस पर 50-60 लोगों ने किया हमला, झड़प में दो को लगी गोली, 4 पुलिसवाले भी घायल

Delhi Violence: दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में कुख्यात ड्रग्स सप्लायर धर्मवीर पल्ला को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. बेकाबू भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोगों को गोली लगी है. पुलिस की इस कार्रवाई में  धर्मवीर पल्ला का रिश्तेदार भी घायल हुआ है. बता दें कि धर्मवीर पर रॉबरी के कई मुकदमें दर्ज हैं.

दरअसल दिल्ली पुलिस की टीम धर्मवीर पल्ला नाम के कुख्यात ड्रग सप्लायर को पकड़ने गई थी. आज सुबह करीब 8.30 बजे बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स टीम कुख्यात ड्रग्स तस्कर धर्मवीर पल्ला को एक गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार करने के लिए इंद्रपुरी पहुंची और उसके घर पर दबिश डाली, लेकिन वो अपने घर पर मौजूद नहीं था.

पुलिस जैसे ही उसके मकान से बाहर निकली तभी सामने से धर्मवीर पल्ला करीब 50-60 लोगों को लेकर आया, जिनके पास लाठी डंडे और पत्थर थे. भीड़ ने अचानक से पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पथराव कर दिया. दिल्ली पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग की और दूसरी तरफ से दंगाइयों ने पुलिस पर गोली चला दी. पुलिस पार्टी का बचाव करते हुए INSP बृजपाल ने भीड़ के पैरों पर निशाना लगा कर फायर किए.

UP Elections: चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा एलान, सरकार बनने पर मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली

Gas Cylinder: नए साल पर बड़ी खुशखबरी! 102 रुपये सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, जल्दी से चेक कर लें लेटेस्ट रेट्स

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News