Delhi News: दिल्ली में बच्चों के आपसी झगड़े में कैसे गई एक युवक की जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शनिवार रात दो बच्चों के आपसी झगड़े के दौरान एक युवक की जान चली गई. दरअसल इस इलाके में कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे. इसी दौरान दो बच्चों का झगड़ा हो गया.
 <p style=”text-align: justify;”>खेल खेल में हुए झगड़े के बाद एक बच्चे का पिता विनोद और दूसरे बच्चे का पिता संजय मौके पर आ गए और बच्चों को समझाने लगे. इसी दौरान संजय और विनोद ने भी आपस में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई. झगड़े के दौरान विनोद नाम का शख्स बेहोश होकर गिर गया जिसे तुरंत पास के अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
 <p style=”text-align: justify;”>परिवार का आरोप, इट से किया हमला. पुलिस जांच में जुटी
 <p style=”text-align: justify;”>इस वारदात को लेकर पीड़ित विनोद के परिवार का आरोप है कि संजय और उसका परिवार अक्सर इन से झगड़ा करता था और हमेशा लड़ाई के बहाने ढूंढा करता था. विनोद के परिवार का आरोप है कि संजय ने विनोद के ऊपर से हमला किया जिसके चलते उसकी जान चली गई.
 <p style=”text-align: justify;”>वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
 <p style=”text-align: justify;”>वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को भी खंगाल रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में आपस में हुआ झगड़ा तो साफ नजर आ रहा है लेकिन फिलहाल आरोपी ने विनोद के ऊपर ईंट से हमला किया या नहीं यह भी साफ नहीं हो पाया है.
 <p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें.
 <p style=”text-align: justify;”><a title=”अरमान कोहली की वजह से बॉलीवुड के बादशाह बने हैं शाहरुख खान, SRK ने खुद बताई वजह” href=”https://www.abplive.com/entertainment/shah-rukh-khan-said-armaan-kohli-is-responsible-for-making-me-a-badshah-of-bollywood-1960419″ target=”_blank” rel=”noopener”>अरमान कोहली की वजह से बॉलीवुड के बादशाह बने हैं शाहरुख खान, SRK ने खुद बताई वजह
 <p style=”text-align: justify;”><a title=”उज्जैन में मुस्लिम कबाड़ी वाले से जबरन लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे, पुलिस ने दर्ज किया केस” href=”https://www.abplive.com/news/india/madhya-pradesh-ujjain-minority-community-forcefully-raising-slogans-of-jai-shri-ram-video-viral-1960427″ target=”_blank” rel=”noopener”>उज्जैन में मुस्लिम कबाड़ी वाले से जबरन लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे, पुलिस ने दर्ज किया केस
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News