Delhi Police Transfer: केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस में तैनात छह बड़े अधिकारियों को केद्रींय प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभिन्न केद्रीय अर्धसैनिक बलों में पुलिस महानिरीक्षक पदों पर भेज दिया है. ये सभी अधिकारी दिल्ली पुलिस में बड़े पदों पर तैनात थे. माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस में अब बड़े पैमाने पर फेरबदल हो सकता है.

केंद्र सरकार के अवर सचिव रमन कुमार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त खुफिया पद पर तैनात 1994 बैच के राजेश कुमार खुराना को पुलिस महानिरीक्षक पद पर CRPF में पांच साल के लिए भेजा है. इसी प्रकार 1996 बैच के मनीष कुमार अग्रवाल को भी IG CRPF भेजा गया है. मनीष दिल्ली पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन में बतौर विशेष आयुक्त तैनात थे. 1995 बैंच के अधिकारी डेविड लारासंगा को सीमा सुरक्षा बल मे पांच साल के लिए पुलिस महानिरीक्षक बना कर भेजा गया है. वे दिल्ली पुलिस मे विशेष आयुक्त प्रोविजंस और फाइनेंस डिवीजन का काम देख रहे थे.

केंद्र सरकार के आदेशों के मुताबिक, 1996 बैच के अधिकारी आलोक कुमार को केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल में IG पद पर भेजा गया है. वे दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त प्रोविंजस और लाजिस्टिक का काम देख रहे थे. इसी प्रकार 1998 बैच के नरेद्र सिंह बुंदेला को NDRF में IG पद पर भेजा गया है. वे वहां अमरेंद्र सेंगर का स्थान लेंगे जो नेशनल डिफेस कॉलेज ट्रेंनिग के लिए चले गए है. बुंदेला दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात थे. 2003 बैच के IPS अधिकारी नोरोबू मोसोबी को 30 अप्रैल 2024 तक के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस मे IG पद पर भेजा गया है. मोसोबी दिल्ली पुलिस में सयुंक्त आयुक्त प्रशिक्षण का काम देख रहे थे.

ध्यान रहे कि इन ट्रांसफरों से दिल्ली पुलिस में अनेक पद रिक्त हो गए है. अब माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस में जल्द ही बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग हो सकती है.

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’