Delhi Road Rage: राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में बुधवार सुबह 5 बजे करीब उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार सवार को एक दूसरे कार सवार ने गोली मार दी और फरार हो गया. ये वारदात नोएडा के रहने वाले संदीप भाटी के साथ हुई. संदीप भाटी अपने दोस्तों के साथ भिवाड़ी के एक मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे.

पीड़ित संदीप भाटी के दोस्त जो इस मामले का चश्मदीद भी हैं. उन्होंने बताया कि जब इनकी गाड़ी धौला कुआं के पास पहुंची, एक लड़के ने इनकी गाड़ी को ओवरटेक किया. वो लड़का लगातार गाड़ी का हॉर्न भी बजा रहा था. दो बार ओवरटेक करने के बाद आरोपी लड़के ने अपनी हेड लाइट बंद की और कार को निशाना बनाते हुए गोली चला दी. कार को घायल संदीप भाटी चला रहे थे.

इसके बाद इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौका ए वारदात से फरार हो चुका था और संदीप भाटी के दोस्त उसे लेकर अस्पताल चले गए थे. संदीप को नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने संदीप के सिर से गोली तो निकाल दी लेकिन उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

इस पूरी वारदात के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और इलाके के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिस समय यह वारदात हुई थी. उस वक्त पीड़ित के दोस्त गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाए थे लेकिन उन्हें सिर्फ गाड़ी का कलर और मॉडल पता था. गाड़ी नीले रंग की स्विफ्ट कार थी. तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आखिरकार पुलिस ने गाड़ी का पता लगा लिया.

पुलिस को पता चला कि स्विफ्ट कार कालकाजी पुलिस कॉलोनी की है और उसे नितिन नाम का एक शख्स चला रहा था. जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी नितिन की मां दिल्ली पुलिस में तैनात हैं. पुलिस ने आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है और अब उस पिस्तौल की तलाश की जा रही है जिससे उसने गोली चलाई थी. पुलिस के सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम आरोपी ने नशे की हालत में दिया था.

Exclusive: पत्रकार जियार खान ने सुनाई आपबीती, तालिबान ने की थी पिटाई

New Drone Policy: ड्रोन उड़ाने के लिए नए नियमों की घोषणा, रजिस्ट्रेशन से पहले किसी सुरक्षा मंजूरी की जरूरत नहीं | पढ़ें 20 बातें

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली