Winter in Delhi: दिल्ली एनसीआर में पिछले तीन दिनों से शीत लहर जारी है. आधी जनवरी बीतने के बाद पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड जारी है. इसके साथ ही देर से सही इस ठंड में कोहरे की उपस्थित भी नज़र आई. कल के मुकाबले आज सुबह विजिबिलिटी काफ़ी बेहतर हुई है. राजधानी में शनिवार का दिन सीज़न का सबसे ठंडा दिन रहा जब अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह पालम में अधिकतम तापमान 12 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया. लेकिन दिन होते-होते तापमान बढ़ा और सूरज भी बादलों में छुपा नज़र आया.

राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में भी इसी तरह मौसम ठंडा बना हुआ है. उत्तर भारत में मौसम विभाग के अनुसार बादल काफ़ी नीचे हैं. पिछले चार दिन से घना कोहरा भी छाया है.

आने वाले समय में खुलेगा मौसम

वहीं मौसम वैज्ञानिक आर. के. जीनामनी ने बताया है के धीरे-धीरे मौसम खुलना शुरू होगा और आने वाले दिनों में कोहरा भी कम होगा. उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में शीत लहर का आज चौथा दिन है, सीवियर कोल्ड इसको माना जा सकता है. सीवियर कोल्ड तब होती है जब तापमान 6 डिग्री से कम पहुंच जाता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आस पास दर्ज किया जा सकता है.

दिल्ली में है बारिश का अनुमान

दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पिछले 4 दिनों से चली आ रही कड़ाके की ठंड के बाद मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 जनवरी और 23 जनवरी को नए वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के असर के चलते बारिश भी हो सकती है.

कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर. के. जीनामानी का अनुमान है के 23 जनवरी के बाद मौसम साफ हो सकता है. साथ ही 26 जनवरी के आस पास तापमान में बढ़ोतरी होगी और बदल भी हटेंगे.

ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण

तीन दिन से छाए कोहरे के साथ स्मॉग की समस्या भी आ ख़डी हुई है. राजधानी दिल्ली में ठंड के बढ़ते ही प्रदूषण भी बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया. मौसम संस्था सफर की मानें तो जहां कल दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का स्तर 350 के पास दर्ज हुआ, वहीं आज सुबह ये 301 दर्ज किया गया. जो की बेहद खराब स्तर पर माना जाता है. जिसके चलते ना केवल दिल्ली वालों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ा बल्कि वो ज़हरीली हवा में सांस भी लेने को मजबूर हैं.

इसे भी पढ़ेंः

Goa Election 2022: संजय राउत बोले- गोवा में 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, NCP से करेगी गठबंधन

Goa Election 2022: केजरीवाल बोले- किसी को बहुमत नहीं मिला तो दूसरी पार्टियों से करेंगे गठबंधन, जनता से किए ये 13 वादे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया