नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी के बीच अहम आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने आगामी ‘AI Impact Summit’ और सीबीएसई की परीक्षाओं के प्रारंभ होने से पहले एक सार्वजनिक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है। इस कहा गया है कि शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से व्यापक यातायात और सुविधा की व्यवस्था की गई है।
‘एआई इम्पैक्ट समिट’ का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं, जिससे शहर के कई हिस्सों में यातायात आवाजाही में काफी वृद्धि होने का अनुमान है। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ-साथ आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए प्रयास किया है।
ट्रैफिक पुलिस ने दिए खास निर्देश
अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्थाओं के तहत दिल्ली पुलिस के मौके पर मौजूद रहने वाले सभी कर्मियों को इस बारे में तैयार किया है और उन्हें परीक्षा केंद्रों तक जाने वाले छात्रों की सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश पत्र या परीक्षा कार्यक्रम वाले छात्रों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करें ताकि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।
5 दिनों तक चलेगा समिट
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार से शुरू हो रहे पांच दिवसीय ‘एआई इंपैक्ट समिट’ के दौरान अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के लोकतंत्रीकरण और ‘ग्लोबल साउथ’ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुलभ और किफायती उपलब्धता सुनिश्चित करने के तरीके तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह समिट तीन प्रमुख विषयों-लोग, ग्रह और प्रगति-पर आधारित होगा। एआई पर सहयोग के लिए भारत के दृष्टिकोण को परिभाषित करेगा।
इन देशों के शामिल होने की संभावना
अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न देशों के शीर्ष नेता, नीति निर्माता, नवोन्मेषक और विशेषज्ञ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य के मार्ग पर विचार-विमर्श के लिए एकत्र होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जिन नेताओं ने शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज पेरेज-कास्टेजोन, अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक शामिल हैं।
मंत्रालय के अनुसार, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो, यूनान के प्रधानमंत्री क्यारियाकोस मित्सोटाकिस, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलझास बेक्टेनोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने भी ‘एआई इंपैक्ट समिट’ में शामिल होने की पुष्टि की है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
DELHIFebruary 15, 2026दिल्ली में ‘AI Impact Summit’ और CBSE परीक्षाओं से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरा प्लान
BUSINESSMarch 26, 2022LawWiser.com की नई एमएसएमई कंटेंट स्ट्रीम से व्यापारियों के लिए अब कानूनों को समझना व इनका अनुपालन करना हुआ बिल्कुल आसान
HighlightFebruary 22, 2022Yamaha Wireless Headphones: अनुकूली तकनीकों और ट्रू साउंड के साथ यामाहा वायरलेस हेडफ़ोन
BREAKING NEWSFebruary 22, 2022सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश






