झारखंड के देवघर में हादसा हो गया है. यहां के त्रिकूटी पर्वत पर रोप वे में आई खराबी के कारण कई पर्यटक ट्रॉली में फंस गए. ये घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है. कुल 48 लोगों के फंसने की जानकारी है. पर्यटक करीब 20 घंटे से फंसे हैं. जो पर्यटक फंसे हैं वो बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के हैं. फंसे 48 पर्यटकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने हादसे, राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली. वह रविवार शाम से हालात पर नजर बनाए हुए हैं. NDRF और सेना की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है.

राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर द्वारा फंसे यात्रियों के सकुशल वापसी होगी. हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी फंसे पर्यटकों को सकुशल ट्रॉली से नीचे उतारा जाएगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी 48 यात्री विभिन्न ट्रॉली में फंसे हुए हैं. घटना में एक पर्यटक की मृत्यु हो गई है. एक गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट कल से ही घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं.

भारत का सबसे ऊंचा रोप वे है त्रिकुट रोपवे

त्रिकुट की सबसे ऊंची चोटी समुद्र तल से 2470 फीट ऊपर देवघर शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी देवघर-दुमका रोड पर मोहनपुर ब्लॉक में है. रोप वे जमीन से लगभग 1500 फीट की ऊंचाई पर है. त्रिकुट पहाड़ की तलहटी मयूराक्षी नदी से घिरी हुई है. रोप वे की लंबाई लगभग 766 मीटर (2512 फीट) है. त्रिकुट रोप वे मे पर्यटकों के लिए कुल 26 केबिन हैं. चोटी तक पहुंचने के लिए केवल 8 से 10 मिनट लगते हैं. रोप वे से जाने के लिए 130 रुपये खर्च करने होते हैं.

#UPDATE | One person rescued as ITBP & NDRF personnel carry out rescue operations at ropeway site near Trikut, Deoghar in Jharkhand pic.twitter.com/HnU5FaO3Cj
— ANI (@ANI) April 11, 2022

2009 में हुई रोप वे की शुरुआत

ये झारखंड का यह एक मात्र रोप वे है. यह सतह से 800 मीटर की उंचाई पर है. रोप वे का समय नियमित रूप से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होता है.

ये भी पढ़ें- Deoghar Ropeway Accident: आसमान और जमीन के बीच फंसीं 48 जिंदगियां, 2 की मौत, झारखंड के देवघर में 20 घंटे से बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

यूपी सीएम ऑफिस के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया