DG-Office-posted-ips

DG Office में तैनात आईपीएस अधिकारी की कार रायबरेली में दुर्घटनाग्रस्त, पुत्र व पुलिसकर्मी घायल

  • हादसे में घायल आईपीएस पुत्र व पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

रायबरेली। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर दो कारों की आमने सामने हुई भिड़ंत में आइपीएस अधिकारी के पुत्र व साथ रहे पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ DG Office में तैनात आइपीएस राधेश्याम शर्मा, पुत्र अंशुमान (12) व पुलिसकर्मी जयप्रकाश के साथ प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। भदोखर थाना क्षेत्र में भांवपुल के पास पंहुचते ही उनकी कार ठीक उसी वक़्त सामने से आ रही इनोवा कार से सीधे टकरा गयी।

यह भी पढ़ें: कोरोना मरीजों के इलाज में प्राइवेट अस्पतालों ने मचाई ‘लूट’, संसदीय समिति की रिपोर्ट ने खोली पोल

इस हादसे में अंशुमान और जयप्रकाश घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ भदोखर व यातायात निरीक्षक रेखा सिंह ने दोनों घायलों को रायबरेली के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। इनोवा कार में सवार डॉक्टर पूजानन्द विभा धिमरे, ममता महाराना, लक्ष्मी पांडेय व चालक नटवर सभी सुरक्षित हैं।

यातायात निरीक्षक रेखा सिंह ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और बताया कि राधेश्याम शर्मा DG Office में तैनात हैं। एसओ रामाशीष ने बताया कि वाहनों के तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News