Dharm Sansad: उत्तराखंड के डीजीपी का बयान- हेट स्पीच के मामले में FIR में जोड़े गए 2 और नाम

Haridwar Dharm Sansad News: धर्मसंसद के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो क्लिप के आधार पर दो और नामों को FIR में जोड़ा गया है. सागर सिंधु महाराज और यति नरसिंहानंद गिरी का नाम धर्म संसद अभद्र भाषा मामले की जांच के बाद FIR की कॉपी में शामिल किया गया है. धारा 295A को भी FIR में एड किया गया है.

उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) में आयोजित ‘धर्म संसद’ (Dharm Sansad) में दिए गए भाषण का मामले पर राहुल गांधी ने भी बयान जारी किया था. ‘धर्म संसद’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद कई नेता हमलावर हुए थे.

ये भी पढ़ें- Punjab Election 2022: सीएम चन्नी ने पेश किया 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, बोले- बकाया बिल किए माफ, सस्ती की बिजली

’धर्म संसद’ में दिए गए भाषणों को लेकर राहुल गांधी ने कहा था, ”हिंदुत्ववादी हमेशा नफ़रत व हिंसा फैलाते हैं. हिंदू-मुसलमान-सिख-ईसाई इसकी क़ीमत चुकाते हैं. लेकिन अब और नहीं!” वहीं कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर विवादित बयान देने वाले संतों पर हमला बोला.

कांग्रेस और टीएमसी का आरोप

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने हरिद्वार में हुई ‘धर्म संसद’ को ‘हेट स्पीच वाला सम्मेलन’ करार दिया और इसकी निंदा की. विपक्षी दलों की मांग है के कि इस सम्मेलन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: ‘छापा समाजवादियों के यहां मारना था, मारा अपने लोगों पर’, रेड को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर तंज

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जितेंद्र नारायण त्यागी (वसीम रिजवी) समेते कई अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जितेंद्र नारायण त्यागी ने हाल ही में इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म में शामिल हुए हैं. जितेंद्र नारायण त्यागी पर भी आरोप है कि उन्होंने ‘धर्म संसद’ में कथित घृणास्पद भाषणों दिए हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News