दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी बॉलीवुड में अपने फैशन स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए रैंप वॉक की, वह उनके फैशन शो की शो स्टॉपर बनीं। वहीं साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने अनुराग गुप्ता के लिए रैंप वॉक की। देखें इन एक्ट्रेसेस के लुक।
दिशा पाटनी ने ब्लैक गाउन में की रैंप वॉक
एक्ट्रेस दिशा पटानी ने डिजाइनर अमित अग्रवाल की बनाई ब्लैक गाउन ड्रेस पहनकर रैंप वॉक की। साथ ही हीरे और पन्नों वाली ज्वेलरी भी पहनी थी। एक्ट्रेस ने हेयरस्टाइल के तौर पर जूड़ा बनाया हुआ था, इसमें से कुछ लटें खुली हुई थीं। यह कलेक्शन नेचर या प्रकृति से इंस्पायर रहा है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
मालविका का लुक भी चर्चा में रहा
एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने भी अनुराग गुप्ता की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी। सफेद रंग के आउटफिट में शानदार रैंप वॉक करके उन्होंने फैशन शो को खत्म किया। उनकी सफेद शर्ट पर एक अलग डिजाइन वाला कॉलर बना था, साथ ही एक छोटी जैकेट भी एक्ट्रेस ने पहनी थी। मैचिंग स्कर्ट भी मालविका पर काफी अच्छी लग रही थी। मालविका भी इस फैशन वीक का हिस्सा बनकर काफी खुश नजर आईं।
View this post on Instagram
दिशा पाटनी इन फिल्मों में आएंगी नजर
दिशा पाटनी के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह एक फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आईं। जल्द ही उनकी दो फिल्में ‘आवारापन 2’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होगी। दोनों ही अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं।
About the Author

-
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Latest entries
ENTERTAINMENTMarch 27, 2026शो स्टॉपर बनीं Disha Patani और मालविका मोहनन, फैशन शो की बढ़ाई रौनक; रैंप वॉक पर फिदा हुए फैंस
ENTERTAINMENTMarch 26, 2026पवन सिंह पर ‘बैड टच’ का आरोप: हरियाणा महिला आयोग ने भेजा नोटिस, 2 अप्रैल को फरीदाबाद में होगी सुनवाई
GHAZIABADMarch 26, 2026क्रॉसिंग रिपब्लिक की Assotech Society में हंगामा, महिला से मारपीट के आरोप पर बवाल
BREAKING NEWSMarch 25, 2026इच्छामृत्यु (Euthanasia) के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार, भावुक माहौल में दी गई अंतिम विदाई






