Indian Airforce in Dubai Airshow: यूएई सरकार(UAE Government) के आमंत्रण पर‌ भारतीय वायुसेना(Indian Airforce) की सारंग और सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम दुबई में होने वाले एयरो शो(Dubai AirShow) में शामिल होने के लिए पहुंच गई हैं. 14 नवंबर से दुबई एयरो शो में शामिल होने के लिए वायुसेना के तीन एलसीए तेजस फाइटर जेट भी पहुंच गए हैं.

द्विवार्षिक दुबई एयरो शो अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14 से 18 नवंबर तक आयोजित होगा. वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम और सूर्यकिरण एयरक्राफ्ट टीम को संयुक्त अरब अमीरात-यूएई सरकार द्वारा के साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था. ये टीमें दुनिया की कुछ बेहतरीन एरोबेटिक्स टीमों के साथ प्रदर्शन करेंगी, जिनमें सऊदी हॉक्स, रशियन नाइट्स और यूएई के अल फुरसान शामिल हैं. भारत का स्वदेशी लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस शो के दौरान एरोबेटिक्स और स्टैटिक डिस्प्ले दोनों में हिस्सा होगा.

सारंग टीम के पांच उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव, सूर्यकिरण टीम के 10 बीएई हॉक-132 और तीन एलसीए तेजस बुधवार को वायुसेना के ही सी-17 ग्लोबमास्टर और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट्स के जरिए दुबई पहुंचे. वायुसेना की टुकड़ी के आगमन पर संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बलों के मेजर जनरल स्टाफ पायलट इशाक सालेह मोहम्मद अल-बलूशी और संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना के अन्य अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

टीमें अब 14 नवंबर को उद्घाटन समारोह की तैयारी कर रही हैं. सारंग टीम ने इससे पहले 2005 में संयुक्त अरब अमीरात में अल ऐन ग्रांड प्रिक्स में भाग लिया था. दुबई एयर शो में सूर्यकिरण और तेजस के लिए अपने तेजतर्रार हवाई युद्धाभ्यास दिखाने का पहला अवसर होगा.

ये भी पढ़ें- राजनाथ सिंह बोले- सीमाओं पर परिस्थितियां बेहद अस्थिर, सेनाएं ‘शॉर्ट नोटिस’ पर जवाबी कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Indian Railways: रेलवे ने 26 फरवरी तक इन सभी ट्रेनों को कर दिया कैंसिल, टिकट कराने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया