EC Press Conference Highlights: चुनाव आयोग ने कहा, कोविड प्रोटोकॉल्स के साथ सभी पार्टियां समय पर चाहती हैं इलेक्शन

Election Commission Press Conference: चुनाव आयोग ने लखनऊ में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें चुनाव आयोग ने कहा कि सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव चाहते हैं. कुछ राजनीतिक दल ज्यादा रैलियों के खिलाफ हैं. इसका मतलब है कि ओमिक्रोन और कोरोना के खतरे के बीच चुनाव ना टाला जाए. चुनाव आयोग ने इस दौरान राजनीतिक पार्टियों से भी मुलाकात की और उनसे सुझाव भी मांगे. पार्टियों से जो सुझाव चुनाव आयोग को मिले हैं, उनमें

कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए समय पर चुनाव हो, सभी दलों ने की मांग

रैलियों की संख्या सीमित हो.

80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी जाए.

आयोग ने कहा कि पार्टियां घनी आबादी वाले इलाकों में बूथ बनाने के खिलाफ हैं. रैलियों में कोविड के नियमों को लेकर हम भी चिंतित हैं. राजनीतिक पार्टियों से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बात हुई है. चुनाव आयोग ने कहा कि यूपी में इस बार 52 फीसदी नए वोटर हैं. फाइनल लिस्ट 5 जनवरी को आएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी वोटिंग बूथ पर VVPAT मशीनें लगाई जाएंगी. चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए करीब 1 लाख वोटिंग बूथ पर लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News