Education Update
- टीचर्स को कॉलेज जाने के लिए पास की जरूरत नहीं होगी बल्कि संस्थान का आई-कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा
- एजुकेशन इंस्टीटूट्स को 33 फीसद स्टाफ के साथ खुलने की अनुमति होगी
संवाददाता: सिमरनजीत कौर
Education Update गौतमबुद्ध नगर। शर्तों के साथ बाजार खोलने की अनुमति देने के बाद अब जिला प्रशासन ने विशेष परिस्थितियों में शिक्षण संस्थानों को भी खोलने की छूट दे दी है हालांकि इसके लिए प्रशासन भी ने कुछ शर्तें भी तय की हैं और इस संंबंध में गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी ने अपने ट्विटर पर निर्देशपत्र भी शेयर किया है जिसके अनुसार, जिले में सभी यूनिवर्सिटी, डीम्ड यूनिवर्सिटी, हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, कॉलेज, सभी ट्रेनिंग व कोचिंग सेंटर 31 मई तक बंद रहेंगे। सिर्फ ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग के द्वारा ही पढ़ाई जारी रहेगी।
Guidelines for Educational institutions regarding online teaching pic.twitter.com/SRrtRYIoi9
— DM G.B. Nagar (@dmgbnagar) May 20, 2020
इस संंबंध में प्रदेश मुख्य सचिव ने भी 18 मई को निर्देश जारी किए हैं व प्रदेश सरकार के हायर एजुकेशन के प्रमुख सचिव ने भी निर्देश जारी किए हैं। हालांकि विशेष परिस्थितियों में कॉलेज या संस्थान खोलने की अनुमति भी दी गई है।
NOIDA NEWS: बकाया वेतन न मिलने से नाराज़ वर्करों ने किया एक्सपोर्ट कंपनी का घेराव
33 फीसदी स्टाफ के साथ मिलेगी अनुमति
संस्थान फैकल्टी मेंबर्स/टीचर्स/रिसचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ को केवल कुछ काम के लिए ही इंस्टीट्यूट या कॉलेज में आने की अनुमति होगी। उनको ऑनलाइन टीचिंग और ऑनलाइन इवैलुएशन जैसे काम के लिए संस्थान में आने की अनुमति होगी। इसके साथ ही अगले सेमेस्टर या शैक्षिक सत्र की प्लानिंग के लिए भी वे संस्थान में आ सकते हैं। एजुकेशन इंस्टीटूट्स को महज 33 फीसद स्टाफ के साथ खुलने की अनुमति होगी। संस्थान जाने के लिए गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले फैकल्टी मेंबर या टीचरों को पास की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, उनके पास उनके संस्थान का आईकार्ड जरूर होना चाहिए।
CORONAVIRUS LOCKDOWN 4.0 का पहला दिन और जगह-जगह ट्रैफिक जाम, लोगों को हुई भारी परेशानी
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





