Election 2022: अखिलेश यादव के आरोपों पर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा- दो दिन पहले ही EVM हो गयी बेवफा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर प्रशासनिक मशीनरी के जरिये ईवीएम लेकर भागने और वोटों की चोरी करने का आरोप लगाये जाने के बाद बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव पर हमला शुरू कर दिया है.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार देर शाम अपने एक बयान में कहा कि यह वही सपा है जिससे जनता खफा है और 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफा है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश ने तो दो दिन पहले आठ मार्च को ही ईवीएम को बेवफा कहना शुरू कर दिया है.

जब जनता ने कर दिया दफ़ा,
तो अब ईवीएम हो गई बेवफ़ा।

अखिलेश यादव 10 मार्च तक का भी इंतज़ार नहीं कर पाए, आज से ही ईवीएम की बेवफ़ाई का करुण क्रंदन शुरू कर दिया…

कुछ नया सोचिए pic.twitter.com/ilp0vcmOAO
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) March 8, 2022

अनुराग ठाकुर ने कसा तंज

मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय से जारी एक बयान में ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव नई हवा, नई सपा की बात करते थे तो उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि वही हवा है, वही सपा है जिससे जनता खफा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने यह भी कहा था कि 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफा है, लेकिन अखिलेश आठ मार्च से ही ईवीएम को बेवफा साबित करने पर तुल गए हैं और अपनी हार का बहाना ढूंढ रहे हैं.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यूपी सरकार पर आरोप लगाया कि सीएम के सबसे बड़े अधिकारी प्रमुख सचिव का जगह-जगह फोन जा रहा है कि जहां बीजेपी हारे वहां वहां काउंटिग स्लो (वोटों की गिनती धीरे) कीजिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज बनारस में ईवीएम ले जाई जा रही थी. एक ट्रक पकड़ा गया, दो ट्रक लेकर भाग गए.

अखिलेश का आरोप – सरकार कर रही है वोटों की चोरी

अखिलेश यादव ने कहा, "अगर सरकार वोट की चोरी नहीं कर रही थी तो बताए कि एक गाड़ी रोक ली, पकड़ी गई.. दो गाड़ियां क्यों भागी? अगर कोई चोरी नहीं थी तो प्रशासन ने सुरक्षा का इंतज़ाम क्यों नहीं किया. इतनी फोर्स है अभी. अभी इलेक्शन की फोर्स गई नहीं है यूपी से. तो आखिरकार अधिकारी क्यों नहीं कर रहे थे(सुरक्षा). क्या वजह है कि बिना सुरक्षा इंतज़ाम के ईवीएम जा रहे थे."

बिना प्रत्याशी नहीं मूव कर सकते हैं ईवीएम

अखिलेश यादव ने कहा कि ईवीएम बिना प्रत्याशी को जानकारी दिए मूव (यहां से वहां) नहीं कर सकते हैं. अगर आपको इवीएम को मूव करना है तो कम से कम जो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. उनकी जानकारी में होना चाहिए. उन्होंने कहा, "ये (बीजेपी) उसी दिन घबरा गए, जिस दिन अखबारों में कुछ जगह आया कि कहीं पार्क की सफाई हो रही है. कहीं घर की सफाई हो रही है."

US Intel ने कहा- PM Modi के नेतृत्व में पाकिस्तान के उकसावों का जोरदार तरीके से जवाब दे सकता है भारत

ब्रिटिश संसद में बोले President Zelensky, ‘रूसी हमलों के आगे नहीं झुकेगा Ukraine, सांसदों ने खड़े होकर दिया सम्मान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News