Assembly Elections 2022: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission) रैलियों (Election Rallies) और जनसभाओं (Public Meetings) पर लगी रोक को एक हफ्ते और बढ़ा सकता है. हालांकि इसका अभी ऐलान नहीं किया गया है. सूत्रों के मुताबिक रैलियों, रोड शो और जुलूस पर इस हफ्ते पाबंदी जारी रह सकती है. टीकाकरण और संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ये फैसला किया गया है.

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भौतिक रैलियों और रोड शो पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहना चाहिए या नहीं इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को डिजिटल बैठकें कीं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विशेषज्ञों, चुनाव वाले पांच राज्यों और संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से परामर्श के बाद ये फैसला किया.

सूत्रों ने जानकारी दी है कि चुनाव आयोग ने प्रचार के अन्य तरीकों को फिलहाल छूट दी है. पिछले हफ्ते केंद्रीय चुनाव आयोग ने रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक को आज यानी 22 जनवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया था. आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों, रोड और बाइक शो और इसी तरह के प्रचार कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी.

आयोग ने 15 जनवरी को प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया था. हालांकि आयोग ने राजनीतिक दलों को ‘इनडोर’ यानी हाल में अधिकतम 300 लोगों के साथ या हाल की क्षमता के अनुरूप 50 फीसदी लोगों के साथ बैठक करने की छूट दी थी.

फिर होगी फैसले की समीक्षा
एक बार फिर से इस हफ्ते के बाद कोरोना के हालात की समीक्षा की जाएगी, अगर हालात सुधरते हैं तो उसके मुताबिक फैसला लिया जाएगा. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 37 हजार 704 नए केस सामने आए हैं और 488 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 10 हजार 50 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.22% है.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: गठबंधन का एलान करते हुए Owaisi ने निकाला नया फॉर्मूला, बोले- सत्ता में आए तो 2 सीएम होंगे, 3 डिप्टी सीएम

ये भी पढ़ें- Punjab Election 2022: CM कैंडिडेट पर कांग्रेस नेता कर रहे हैं उम्मीदवार की घोषणा की मांग, चन्नी के पक्ष में कई नेता

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया