Election 2022: दिल्ली में आज होगी बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक, चुनावी राज्यों में उम्मीदवारों के नामों पर होगा मंथन

UP Election 2022: दिल्ली में आज बीजेपी यूपी कोर ग्रुप की बड़ी बैठक होगी. इस बैठक में पहले, दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा और विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और सुनील बंसल भी शामिल हो सकते हैं.

इसके साथ ही दिल्ली में आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए अलग-अलग राज्यों के कोर ग्रुप की बैठकों का दौर आज से शुरू हो जाएगा. इन बैठकों में प्रदेश से आए उम्मीदवारों के पैनल पर चर्चा होगी और उम्मीदवारों पर अनौपचारिक सहमति बना ली जाएगी. इसके बाद बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी.

यूपी में 10 फरवरी को होंगे पहले चरण के चुनाव

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 19 जनवरी के आसपास होने की उम्मीद है, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होना तय हुआ है. इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 21 जनवरी है और नाम वापसी की अंतिम तारीख 27 जनवरी है.आपको बता दें कि यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा. जिसमें 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा.

यूपी में 14 फरवरी को दूसरे चरण का चुनाव

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के दौरान  21 जनवरी को अधिसूचना जारी करने के साथ ही 28 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख रखी गई है. इसके साथ ही उम्मीदवार 31 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को किया जाएगा. इस दौरान 9 जिलों सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर मतदान होगा.

Corona New Cases: कोरोना केस में 6.4% की कमी, 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1 लाख 68 हजार नए केस, 277 की मौत

Covid Effect on Multiplex: मल्टीप्लेक्स सेक्टर के लिए मुश्किल रहेगा आने वाला समय, जानें Crisil की रिपोर्ट में क्या है

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News