Election 2022: विदेश से लौटे राहुल गांधी, गोवा चुनाव रणनीति पर की समीक्षा, TMC के साथ गठबंधन पर चर्चा नहीं

Goa Assembly Elections 2022: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार रात विदेश से दिल्ली लौट आए. इसके बाद सोमवार को गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election) के लिए पार्टी की रणनीति की समीक्षा की. सोमवार शाम कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल (KC Venugopal) और वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) के साथ बैठक की.

मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थी कि राहुल गांधी ने गोवा चुनाव रणनीति की समीक्षा बैठक में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा की. लेकिन संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ऐसी खबरों को गलत ठहराया है. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘समीक्षा बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा TMC के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा की गई, ये अफवाह पूरी तरह से निराधार और असत्य है.’

The rumour in circulation that a possible alliance with TMC was discussed by Shri @RahulGandhi in today’s meeting is completely baseless & untrue.

Let me assure that the Congress party is confident- we will put Goa back on the path to progress soon.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) January 10, 2022

कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (Goa Forward Party) के साथ गठबंधन कर चुकी है और कुछ अन्य दलों के साथ भी तालमेल के प्रयास में है. आने वाले दिनों में राहुल गांधी पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर को लेकर भी इस तरह की बैठकें कर सकते हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Eelections in Uttar Pradesh) के लिए 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा. वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा. इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें-

ABP Opinion Poll: UP, पंजाब और उत्तराखंड से लेकर मणिपुर-गोवा तक, कहां कौन बना रहा है सरकार? एक क्लिक में जानें सबकुछ

योगी-अखिलेश, मायावती या प्रियंका, UP के लोग CM के तौर पर सबसे ज्यादा किसे करते हैं पसंद? चौंकाने वाले आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News