Election 2022: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग हो गई है वहीं आज यानी सोमवार को दूसरे चरण का मतदान होगा. इसके अलावा गोवा और उत्तराखंड में भी चुनाव होने वाले हैं. आज की गई वोटिंग के साथ ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और समाजवादी पार्टी (SP) के नेता आजम खान की किस्मत का फैसला होगा.

वहीं मतदान शुरू होने से पहले पीएम ने अपने एक ट्वीट में लोगों को लोकतंत्र के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है. उन्होंने कहा, ‘आज उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मतदान होगा. मैं उन सभी लोगों से आह्वान करता हूं जो आज मतदान करने के योग्य हैं और रिकॉर्ड संख्या में ऐसा करें और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें. ‘

Polling will be held across Uttarakhand, Goa and in parts of Uttar Pradesh. I call upon all those whose are eligible to vote today to do so in record numbers and strengthen the festival of democracy.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2022

तीनों राज्यों की कुल 165 सीटों पर होगी वोटिंग

आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दूसरे चरण की 55 सीटों और उत्तराखंड (Uttarakhand) के साथ-साथ गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. आज होने वाले चुनावों में तीनों राज्यों की कुल 165 सीटों पर 1519 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिसमें यूपी की 55 विधानसभा सीटों के 586 प्रत्‍याशी, उत्तराखंड के 70 सीटों पर 632 प्रत्याशी और गोवा के 40 सीटों पर 301 उम्मीदवार मैदान में हैं. यूपी में आज कुल 2.2 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं गोवा में 11 लाख मतदाता और उत्तराखंड में 81,43,922 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

यूपी की किन-किन सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों में वोटिंग होगी. यूपी में 7 चरणों में चुनाव होना है. दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा.

ये भी पढ़ें- Election 2022: EVM में वोटिंग करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, इस तरह चेक करें कि आपका वोट सही जगह गया है या नहीं?

ये भी पढ़ें- Election 2022: अब वोटिंग के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, इस तरह घर बैठे डाल सकते हैं अपना वोट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली