What is Suvidha App: चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यूपी में जहां 7 चरणों में चुनाव होंगे. वहीं मणिपुर में 2 चरण में वोट डाले जाएंगे. पंजाब- उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में चुनाव होगा.

तारीखों के घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि उम्मीदवार सुविधा ऐप के जरिए भी नामांकन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी और यह 28 जनवरी तक जारी रहेगी. 31 जनवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. बढ़ते कोरोना संक्रमण और ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुए ही चुनाव आयोग ने यह अहम कदम उठाया है. इसी ऐप के जरिए लोग अपना नाम भी वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं.

Uttar Pradesh Election 2022 Date: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में डाले जाएंगे वोट, जानें कब-कब होगा मतदान और किस दिन आएंगे नतीजे

Our cVIGIL application should be used by voters to report any incident of violation of the Model Code of Conduct, distribution of money & freebies. Within 100 minutes of complaint, ECI officials will reach the place of offence: CEC Sushil Chandra pic.twitter.com/KbJGitnMaR
— ANI (@ANI) January 8, 2022

इसके अलावा चुनाव आयोग ने Know Your Candidate ऐप भी लॉन्च किया है. इस ऐप पर चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों को अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मुकदमों की जानकारी देनी होगी. यानी लोग इस ऐप जरिए कुछ ही देर में उम्मीदवार की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानें यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

वहीं लोगों को अगर लगता है कि कहीं कोई नियम टूट रहा है या फिर पैसे बांटे जा रहे हैं तो उसके लिए भी चुनाव आयोग ने इंतजाम किए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि हमारे cVIGIL ऐप के जरिए मतदाता किसी भी तरह के आचार संहिता उल्लंघन, पैसे या फिर मुफ्त बांटी जा रही चीजों की जानकारी दे सकते हैं. शिकायत दर्ज कराने के 100 मिनट के भीतर ही चुनाव अधिकारी उस जगह पर पहुंच जाएंगे.

Punjab Election 2022 Date: पंजाब में एक ही चरण में 117 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, जानें कब आएंगे नतीजे

कहां कब होंगे चुनाव

यूपी में पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा. इसके अलावा 14 फरवरी को यूपी के साथ ही पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में वोटिंग होगी. इन तीन राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी. मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में वोटिंग होगी.

Manipur Election 2022 Date: मणिपुर की 60 सीट पर 27 फरवरी और 3 मार्च को डाले जाएंगे वोट, इस दिन आएंगे नतीजे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया