Election Laws Amendment Bill: चुनाव सुधार को लेकर लोकसभा में विपक्ष बनाम मोदी सरकार, संसद में बिल पर चले तर्कों के तीर

<p><strong>Parliament News:</strong> लोकसभा में चुनाव सुधार से जुड़ा बिल पेश करने की प्रक्रिया शुरू हो गई. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने बिल के पेश होने का विरोध किया है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, मनीष तिवारी और एआईमआईएम चीफ ओवैसी ने बिल को पेश करने का विरोध यह कहते हुए किया कि यह सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर है. तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी बिल पेश होने का विरोध किया. बीएसपी के रितेश पांडे ने भी इस बिल के विरोध में नजर आए. हालांकि कानून मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्ष के तर्कों को खारिज किया और कहा,सरकार की कोशिश है कि बोगस वोटिंग रुकनी चाहिए.</p> <p>लोकसभा में पेश किए के बिल के मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि आधार सिर्फ रिहायश का प्रूफ है नागरिकता का नहीं. अगर आप मतदाताओं के लिए आधार मांगने की स्थिति में हैं, तो आपको केवल एक दस्तावेज मिल रहा है जो नागरिकता नहीं बल्कि निवास दर्शाता है. आप संभावित रूप से गैर-नागरिकों को वोट दे रहे हैं. लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.&nbsp;</p> <p><iframe class="abpembed" src="https://www.abplive.com/sharewidget/india.html" width="100%" height="721px" frameborder="0" scrolling="no"></iframe> <iframe class="abpembed" src="https://www.abplive.com/sharewidget/trending.html" width="100%" height="721px" frameborder="0" scrolling="no"></iframe> <iframe class="abpembed" src="https://www.abplive.com/sharewidget/entertainment.html" width="100%" height="721px" frameborder="0" scrolling="no"></iframe></p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News