उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में सभी विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गयी. यूपी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. पहले 26 मिनट के भीतर ही यूपी के रुझानों में बीजेपी ने 100 सीटों का आंकड़ा छू लिया. वहीं रुझानों में समाजवादी पार्टी 50 सीटों पर आगे है. बीएसपी 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.

वहीं उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस में बराबर की टक्कर है. शुरुआती आधे घंटे में दोनों पार्टी 27-27 सीट पर चल रही थी. वहीं पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी 28 सीट और कांग्रेस 18 सीट पर आगे चल रही है.

5 राज्यों के Live चुनावी नतीजे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कहां कितना सीटों पर हो रही है गिनती
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था. 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के साथ चुनाव की शुरुआत हुई थी और 7 मार्च को सातवें दौर के मतदान के साथ उसपर विराम लगा था. उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 202, गोवा में 21, उत्तराखंड में 36, मणिपुर में 31 और पंजाब में 59 है. यानी इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को इतनी सीटों पर जीत हासिल करनी होगी. जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें से 4 में बीजेपी की सरकार है. गोवा, यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में ‘कमल’ खिला हुआ है, जबकि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है.

यूपी की गद्दी किसके हाथ लगेगी ये आज तय हो जाएगा. योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगर बीजेपी की सत्ता में वापसी कराते हैं तो ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री होंगे. वह बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. योगी मुख्यमंत्री बने तो 2007 के बाद पहले ऐसे नेता होंगे, जिन्होंने बतौर सीएम उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ा.

ये भी पढ़ें-
UP Election Result: विदेश में पढ़कर पिता की विरासत संभालने के लिए चुनावी मैदान में उतरे, आज तय होगा जीत हार का फैसला

UP Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के लिये यूपी चुनाव में जीत के मायने क्या हैं? जानिए एक क्लिक में

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया