यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने के बाद अब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के रविवार यानी कल दिल्ली आने की सूचना है. सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुये बताया कि योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात का उद्देश्य यूपी में गठित होने वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दोनों नेताओं को आमंत्रित करना है. मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में शपथ ग्रहण समारोह होली के बाद किया जायेगा.

Uttar Pradesh’s Acting CM Yogi Adityanath to visit Delhi tomorrow. He will call on PM Narendra Modi and BJP president JP Nadda. Swearing-in ceremony of the new government is likely to take place after Holi: Sources

(File photo) pic.twitter.com/fKKqBCrwpp
— ANI (@ANI) March 12, 2022

बीजेपी गठबंधन को मिली हैं 273 सीटें

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी ने दूसरी बार भारी बहुमत से जीत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. चुनाव परिणाम की बात करें तो एक तरफ जहां बीजेपी को 41.29 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं समाजवादी पार्टी को 32.03 फीसदी मत हासिल हुए. जबकि बहुजन समाज पार्टी के पाले में 12.88 प्रतिशत वोट आए. समाजवादी पार्टी 111 सीटें जीतकर यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है.

गौरतलब है कि चुनाव नतीजों के बाद से ही बीजेपी को दो-तिहाई से ज्‍यादा सीटें मिली हैं और इसके साथ ही राज्य में पूरे 37 साल बाद किसी सीएम की अगुवाई में दोबारा सरकार लौटी है. वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी का पहला कार्यकाल समाप्त हो गया और उन्होंने औपचारिक तौर पर लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

कैबिनेट की पहली बैठक में संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की होगी तैयारी

वहीं हमें सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही संकल्प पत्र में शामिल वादों पर अमल करने की तैयारी होगी. शासन ने तुरंत अमल करने वाले कामों की सूची बनायी है. किसानों के छुट्टा पशुओं की समस्या पर शासन नए गो संरक्षण केंद्र खोलने और काऊ सफ़ारी जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है. गन्ना किसानों को 14 दिनों में भुगतान करने और समय ज़्यादा होने पर ब्याज सहित भुगतान करने का फ़ैसला लिया जा सकता है.

होली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

कई विभागों में ख़ाली पड़े पदों पर भर्तियों को लेकर भी पहली कैबिनेट में फ़ैसला लिया जा सकता है. इसके साथ ही, शासन स्तर पर इसको लेकर मंथन चल रहा है. इसके अलावा संकल्प पत्र में शामिल होली पर मुफ़्त सिलेंडर देने के वायदे को पूरा करने में जुट गयी है. यूपी में लगभग 1 करोड़ उज्जवला योजना के लाभार्थी है और इस योजना पर लगभग 1000 करोड़ का खर्चा आएगा.

Covid Deaths: दुनियाभर में कोरोना से जितने लोग मरे, उनमें 22 फीसदी सिर्फ भारत में, जानें किसने दिया ये चौंकाने वाला आंकड़ा

Punjab CM News: पंजाब में AAP के विधायक दल के नेता चुने गए भगवंत मान, कल राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली