Prashant Kishor: चुनावों में राजनीतिक दलों के लिए रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर ने चुनावी राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की मांग की है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि चुनाव आयोग को चुनावी राज्यों में कम से कम 80 फीसदी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इन राज्यों में कम से कम 80 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा देनी चाहिए.

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि महामारी के इस दौर में चुनाव कराने का एकमात्र यही तरीका है, बाकी सब कुछ बेकार है. कोरोना को रोकने को लेकर जो भी गाइडलाइन जारी की गई हैं, उनका उस तरह से कोई भी पालन नहीं करता है.

EC MUST insist on 2 vaccine doses for at least 80% people in poll bound states.

This is the only SAFE way to hold #elections in the midst of a raging pandemic. Rest everything is HOGWASH. The notion of guidelines for #Covid appropriate behaviour which no one follows is FARCICAL.
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) January 7, 2022

बता दें कि प्रशांत किशोर फिलहाल एजेंडा 2024 की तैयारियों में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की तरफ से वो रणनीति बनाने का काम कर रहे हैं. पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं के टीएमसी में शामिल होने के बाद प्रशांत किशोर पर आरोप लगे थे कि वो पार्टी को तोड़ने का काम कर रहे हैं. जिन नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी वो लगातार प्रशांत किशोर के संपर्क में थे.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ के मंत्री का बयान, कहा- अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री न होते तो अफगानिस्तान बन जाता हिंदुस्तान

चुनाव आयोग ने बुलाई थी बैठक
बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग की तरफ से पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक बुलाई गई थी. बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त समेत बाकी तमाम अधिकारी मौजूद थे. बताया गया कि इस बैठक में कोरोना केस बढ़ने के दौरान चुनाव कराने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही कोरोना गाइडलाइंस में जरूरी बदलाव और पोलिंग बूथों को लेकर नियमों पर भी बातचीत हुई. इसके अलावा शुक्रवार 7 जनवरी को भी चुनाव आयोग की एक बैठक हुई, जिसके बाद अब चुनावी गाइडलाइंस का ऐलान किया जा सकता है.

इससे पहले चुनाव आयोग ने नीति आयोग और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी एक बैठक की थी. बताया गया था कि इस बैठक में चुनावी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर भी चर्चा हुई. चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनाव आयोग इस तरह की तमाम बड़ी रैलियों पर रोक लगाने का फैसला ले सकता है. हालांकि उससे पहले ही कुछ राजनितिक दलों ने अपनी रैलियों को रद्द करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि अगले कुछ ही दिनों में राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: यूपी के मुसलमानों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, किया ये दावा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया