Encounter News: जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग इलाकों में मुठभेड़ों, दो आतंकी हुआ ढेर

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर और कुलगाम जिलों में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि बेमिना इलाके के हमदानिया कॉलोनी इलाके में शाम को मुठभेड़ शुरू हो हुई. कश्मीर मंडल पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है. कुछ गोला बारुद के साथ एक एके राइफल भी बरामद की गयी है जबकि तलाश अभियान अभी चल रहा है. इस बीच, मुजाहिदीन गजवातुल हिंद ने एक ‘हमले’ की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके तीन कैडर ने ”सीआरपीएफ शिविर पर हमला” किया है.

बहरहाल, अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी है. उन्होंने बताया, ”सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) शिविर और उपमंडलीय पुलिस अधिकारी के कार्यालय के नजदीक अभियान चल रहा है.”

वहीं दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में भी मुठभेड़ जारी है. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाश अभियान शुरू किया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि इस दौरान एक आतकंवादी मारा गया जिसकी पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि अभी आतंकवादी की पहचान नहीं की जा सकी है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था.

Rajasthan Cabinet Reshuffle: 15 से 20 नवंबर के बीच होगा राजस्थान कैबिनेट का विस्तार, Sonia Gandhi से मिले CM Gehlot

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News