टीवी जगत के सबसे हिट शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में की कहानी में दर्शकों को इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अनुपमा अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है और इस बीच डॉ अद्वैत का किरदार निभा रहे अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री ने शो को अलविदा कह दिया है।
[avatar user=”Isha Yadav” size=”thumbnail” align=”left”]By Isha Yadav[/avatar]
टीवी जगत के सबसे हिट शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में की कहानी में दर्शकों को इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अनुपमा अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है और इस बीच डॉ अद्वैत का किरदार निभा रहे अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री ने शो को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी।
‘अनुपमा’ (Anupamaa) में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर एंट्री करने वाले डॉक्टर अद्वैत खन्ना ने शो को अलविदा कह दिया है। डॉ अद्वैत के रूप में अपूर्व अग्निहोत्री ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई। शो छोड़ने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो शो के प्रोड्यूसर रंजन शाही के साथ नजर आ रहे हैं। इस इमोशनल पोस्ट में उन्होंने पूरी जानकारी दी है।
View this post on Instagram
इस पोस्ट में अपूर्व अग्निहोत्री ने लिखा- ‘एक और खूबसूरत यात्रा का अंत हो गया… अंत तो हुआ लेकिन ये यात्रा प्यार, हंसी-खुशी और पागलपन से भरी है। इसका श्रेय जाता है सबसे अलग सोच रखने वाले हमारे रंजन, उनकी शानदार टीम और अद्भुत एक्टर्स को। क्योंकि हमारी इंडस्ट्री और काम की जगह प्रेशर की वजह से इंसान को अपना डीएनए बदलने पर मजबूर करती है। लेकिन इस शख्स ने उन सारे मिथ को तोड़ दिया। सेट पर हंसते चेहरे रंजन की ही झलक हैं… आपकी अच्छी, दयालुता और उदारता सेट पर नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस पर लगे आरोपों को लेकर बंटे इंटरनेट यूजर्स!
उन्होंने लिखा – ‘मैं आपको ‘अद्वैत’ के लिए दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं। गौरतलब है कि अपूर्व अग्निहोत्री ने ‘अनुपमा’ में डॉक्टर अद्वैत खन्ना बनकर तब एंट्री ली थी जब शो की लीड अनुपमा (Anupamaa) यानी एक्ट्रेस रूपा गांगुली के किरदार को कैंसर डिटेक्ट हुआ था। हालांकि, बेहद कम समय में ही अपूर्व ने इस शो को अलविदा भी कह दिया है।
About the Author

-
ईशा यादव पिछले 6 वर्षों से मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी जिम्मेदार व जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ रिपोर्टिंग से की और धीरे-धीरे राजनीतिक तथा सामाजिक विषयों की गंभीर कवरेज में अपनी अलग पहचान बनाई।
समसामयिक घटनाओं की सूक्ष्म समझ, तथ्यों की पड़ताल और स्पष्ट प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संतुलित दृष्टिकोण के साथ खबरों को सामने रखा।
वर्तमान में ईशा यादव My Nation News में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक सरोकारों और विशेष रिपोर्ट्स पर काम करते हुए विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकारिता को आगे बढ़ा रही हैं।
लगातार सीखने की प्रवृत्ति और जनहित को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ईशा यादव मीडिया जगत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
Latest entries
ENTERTAINMENTMarch 29, 2026बंगाली अभिनेता Rahul Arunoday Banerjee का 43 साल की उम्र में निधन, शूटिंग के दौरान हादसा
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026Dhurandhar: The Revenge का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 8 दिन में 1000 करोड़ पार
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026A24 की नई कॉमेडी फिल्म ‘Peaked’ में नजर आएंगी Dua Lipa, हाई स्कूल रीयूनियन पर आधारित होगी कहानी
ENTERTAINMENTMarch 28, 2026क्रिसमस पर रिलीज होगी ‘जुमांजी 3’, ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ से बॉक्स ऑफिस टक्कर






