नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के एक करीबी मित्र ने एक निजी टीवी चैनल पर अपनी पहचान छिपाते हुए काफी बड़ा खुलासा किया है। उसने कहा कि सुशांत (Sushant Singh Rajput) अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के बाद काफी परेशान थे। उन्हें पता हो गया था कि उनकी पूर्व मैनेजर की मौत कैसे हुई है। वह फ्लैट में काम करने वाले संदीप को काफी संदिग्ध मान रहे थे। उनका कहना था कि संदीप सब कुछ जानता है लेकिन अब मैं किसी पर विश्वास नहीं कर सकता।
हमारा लेस्टेस ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने यह भी कहा था कि जो हाल जिया खान का हुआ था, वही हाल लोग दिशा सलियान का करना चाहते हैं। यह मैं होने नहीं दूंगा। मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया में यह बात रखूंगा। उनके दोस्त ने बताया कि सुशांत एक कोर्स करना चाहते थे। इसके संबंध में आठ जून को उन्होंने सुशांत से संपर्क किया था लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ और व्हाट्सएप पर उन्होंने एक मैसेज भेज दिया था। अगले दिन 9 जून को उनकी और सुशांत की 22 मिनट तक बात हुई थी जिसमें सुशांत ने अपनी परेशानियों के बारे में बताया था। उनकी खास परेशानी पूर्व मैनेजर दिशा सलियान की मौत थी।
सुशांत सिंह राजपूत अपनी पूर्व मैनेजर पर काफी विश्वास करते थे। सुशांत ने अपने दोस्त से कहा था कि पहले मैंने अपनी मां को खोया और अब पूर्व मैनेजर को। लेकिन सुशांत पूर्व मैनेजर से जुड़े मामले का खुलासा करते, उससे पहले उनकी मौत हो गयी।
सुशांत (Sushant Singh Rajput) के दोस्त ने यह भी बताया कि सुशांत जब भी अंकिता लोखंडे की बात करते थे, तो वह काफी खुश दिखते थे। लेकिन रिया चक्रवर्ती के आने के बाद सुशांत से ज्यादा बात नहीं हो पाती थी। सुशांत कहते थे कि रिया हमेशा महेश भट्ट के संपर्क में रहती है।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






