- Sushant Singh Rajput Death Case: बिहार सरकार द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
- Sushant Singh Rajput Death Case: ऐक्ट्रेस कोएना मित्रा ने कहा कि सीबीआई की जांच से पहले ही सबूत मिटाये जा चुके हैं
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) की जांच मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के हाथों से लेकर अब सीबीआई के हाथों में सौंप दी गई है। इस केस की जांच अब सीबीआई करेगी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ़्लैट में पंखे से लटकता हुआ पाया गया था, जिसके बाद से लगातार फैंस द्वारा सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले की जांच सीबीआई द्वारा कराये जाने की मांग लगातार उठ रही थी।
हमारा लेस्टेस ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार पुलिस के इस केस में शामिल होने के बाद बिहार की नितीश सरकार ने भी सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले (Sushant Singh Rajput Death Case) में सीबीआई जांच की मांग की। नीतीश सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से कराने पर अपनी मंजूरी दे दी है। फैसला सामने आने के बाद फैंस ने तो ख़ुशी ज़ाहिर की ही वहीं कुछ सेलिब्रिटीज़ के रिएक्शन भी सामने आए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने सीबीआई जांच को लेकर बयान दिया है। कोएना मित्रा का कहना है कि सबूत मिट चुके हैं और ऐसा लगता है ये प्री-प्लान्ड है। एक निजी मैगज़ीन से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘उम्मीद करती हूं कि सीबीआई को उनका काम करने की आज़ादी दी जाएगी। सबूत मिट चुके हैं, ये प्री प्लान्ड जैसा लगता है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ मुझे अपनी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उम्मीद करती हूं कि सुशांत के परिवार को न्याय मिलेगा’।
Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

