कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ने अलर्ट जारी किया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने 6 करोड़ से अधिक खाता धारकों को सावधान रहने की हिदायत दी है. EPFO ने अपने खाताधारकों को उनके खाते से जुड़ी जानकारी को लेकर सावधानियां बरतने की सलाह दी है. अगर खाताधारक सतर्क और सावधान नहीं होते हैं तो उन्हें इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इन सब बातों और अपने खातधारकों के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए EPFO ने अलर्ट जारी किया है.

EPFO अलर्ट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने खाताधारको को पीएफ अकाउंट और निजी जानकारियों को अपने तक ही सीमित रखने की सलाह दी है. उन्होंने इसे किसी के साथ शेयर करने से मना किया है. इसके अलावा EPFO ने अपने खाताधारकों को किसी भी तरह के ऐप को डाउनलोड करने को लेकर भी सचेत किया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने यह अलर्ट ट्विटर के जरिए किया है. इस अलर्ट में बताया गया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने खाताधारकों से फोन कॉल पर कभी भी UAN नंबर, आधार नंबर, पैन की जानकारी या बैंक अकाउंट (Bank Account) की डिटेल्स नहीं मांगता है. इसके अलावा EPFO अपने खाताधरकों को कभी फोन भी नहीं करता है.

[tw]https://twitter.com/socialepfo/status/1434844647277281284?s=20[/tw]

फर्जी कॉल से बचकर रहें

EPFO ने अपने खातधारकों को फर्जी कॉल से बचकर रहने की हिदायत दी है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने देश में बढ़ रहे फ्रॉड के मामले को देखते हुए यह अलर्ट जारी किया है. EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स को फेक वेबसाइट से भी बचने की सलाह दी है. EPFO ने जिस तरह से अपने खाताधारकों के हित में अलर्ट जारी किया है उसे देखते हुए इस हल्के में लेना बड़ा नुकसान दे सकता है.

यह भी पढ़ें:

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने ज्वाइन किया Koo App, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े कई और मंत्री

IND vs ENG: पांचवां टेस्ट रद्द हुआ तो भारतीय खिलाड़ियों के पीछे पड़ा इंग्लिश मीडिया, लगाए बड़े आरोप

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया