उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण की वोटिंग 27 फरवरी को होगी. राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं. प्रयागराज भी उन जिलों में हैं जहां 27 तारीख को वोट डाले जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह ने मंगलवार को यहां पर रोड शो किया और बीजेपी की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का सरकार बनाने का सपना टूट जाएगा.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है. उन्होंने कहा कि प्रयागराज हमेशा से बीजेपी का गढ़ रहा है. यहां की सारी सीटों पर बीजेपी को जीत मिलेगी. बीजेपी नेता ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर नकेल कसने का काम योगी सरकार ने किया है. इसके कारण प्रदेश की जनता खुश भी है. वो शांति का अनुभव भी कर रही है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुत कान्फिडेंट नजर आ रहे है और कह रहे हैं कि 22 में बाइसकिल तय है. इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि 10 मार्च ज्यादा दूर नहीं है. किन मुद्दों को सोचकर जनता वोट करे? इसपर अमित शाह ने कहा कि यूपी में विकास हुआ है. कानून और व्यवस्था की स्थिति बदली है. किसानों और गरीबों के लिए ढेर सारे काम हुए हैं. इसके साथ-साथ हर घर में 24 घंटे बिजली का काम भी हुआ है, जिससे जनता बहुत खुश है.

प्रयागराज की सभी सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग

बता दें कि यूपी में कुल 7 चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है. तीन दौर की वोटिंग हो चुकी है. चौथे चरण का चुनाव 23 फरवरी को होगा. पांचवें दौर के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा. इस चरण के चुनाव के तहत प्रयागराज के फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा और कोरांव में वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

प्रयागराज से बीजेपी के उम्मीदवारों की बात करें तो योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं नंद गोपाल गुप्ता इलाहाबाद दक्षिण से किस्मत आजमा रहे हैं. इसके अलावा मौजूदा विधायक नीलम करवारिया मेजा, प्रवीन पटेल फूलपुर से लड़ रहे हैं. आरती कोल को कोरांव, गुरु प्रसाद मौर्या को फाफामऊ से मैदान में उतारा गया है.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: बहराइच में पीएम मोदी बोले- यूपी चुनाव में BJP जीत का चौका लगाने जा रही है

Hijab Row: कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई, सरकार ने कहा- कैंपस के अंदर हिजाब पहनने पर रोक नहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया