Rakesh Tikait On Budget: संयुक्त किसान मोर्च के नेता राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम बजट कॉन्क्लेव में एमएसपी समेत कई चीजों पर जोरदार तरीके से अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि किसानों से फसलों की सीधी खरीद करें और सीधा उनके बैंक एकाउंट में पैसा जाएगा. लेकिन, एमएसपी की जितनी भी फसलें हैं खासकर गन्ना उसे डिजिटल फसलों से जोड़ने की मांग की थी. लेकिन सरकार इसे नहीं जोड़ रही है.

राकेश टिकैत ने कहा कि हम किसानों के फसलों की बात ना करें तो क्या करें. सरकार बताए कि उसने पिछले साल कितनी खरीद की थी. किसानों के बच्चों के मोबाइल का खर्चा सरकार को करना चाहिए, क्योंकि जब से घर से पढ़ाई शुरू हुई है तब से इंटरनेट का खर्चा बढ़ गया है. एक परिवार में अगर तीन-चार बच्चें है तो उनका मोबाइल का खर्च बढ़ गया है. ऐसे में सरकार को कम से कम एक साल इंटरनेट पर खर्च वहन करने का एलान करना चाहिए था.

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता ने आगे कहा कि स्वास्थ्य पर खर्च करना चाहिए था. उन्होंने आगे कहा कि मोटा अनाज आना चाहिए. पहले देश का खानपान मोटा अनाज था. सरकार को इसे प्रमोट करना चाहिए और इसके लिए नीति लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वे भाव दे दे, वे जो चाहेंगे किसान उपजाकर उन्हें दे देंगे.

राकेश टिकैत ने आगे कहा कि किसान को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है. उन्होंने मांग की कि सरकार बताएं कि किसान कितने दाम पर सरकार अपनी फसलों को बेच रहे हैं. टिकैत ने सवाल किया कि यहां के किसानों को प्रमोट करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है. उन्हें सवाल किया कि एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद के क्या मायने हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया