बीजेपी ने अपनी कैप को नए डिज़ाइन के साथ जारी किया है. इस कैप को पहाड़ी टोपी से प्रेरित होकर तैयार किया गया है. पीएम मोदी अक्सर उत्तराखंड के दौरे के दौरान पहाड़ी टोपी पहनते थे, लेकिन इस बार उन्होंने पहाड़ी टोपी गणतंत्र दिवस के दिन भी पहनी थी तब ये पहाड़ी टोपी काफ़ी सुर्ख़ियों में आ गई.

देश विदेश में पहाड़ी टोपी को सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद सेना की टोपी समझा गया लेकिन बाद में साफ़ हुआ कि प्रधानमंत्री ने जो टोपी पहनी है वो पहाड़ी टोपी है. इसके बाद गुजरात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने इस टोपी को बड़े पैमाने पर तैयार करवाया. इसमें पहाड़ी टोपी की डिज़ाइन की तरह ही आड़ी धारी है जिस पर ‘भाजपा’ लिखा हुआ है. आड़ी धारी की दूसरी तरफ टोपी के अगले हिस्से में पहाड़ी टोपी में जहां शंख बना होता है ठीक उस जगह बीजेपी की कैप में कमल का पुष्प बना हुआ है. कमल का पुष्प बीजेपी का चुनाव चिह्न है और इस कैप में प्रमुखता से सामने की तरफ़ नज़र भी आता है.

पीएम मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान की थी लॉन्च
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इस टोपी को 11 मार्च को लॉन्च किया था. 11 मार्च को प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे पर गए थे. पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 10 मार्च को आने के बाद बीजेपी ने यूपी सहित चार राज्यों में जीत का जश्न अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कर मनाया था. इस रोड शो के दौरान गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पीएम मोदी को टोपी पहना कर लॉन्च करवाया था. अहमदाबाद के रोड शो के दौरान इस टोपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सी आर पाटिल के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने धारण किया था.

इसके बाद टोपी के इस डिज़ाइन को सभी नेताओं ने बेहद पसंद किया और अब आधिकारिक रूप से बीजेपी ने इसे सभी सांसदों को भेजकर बीजेपी पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग में पहनकर आने को कहा है. अब बीजेपी की आधिकारिक टोपी यही होगी और जहां इसकी ज़रूरत महसूस हो नेता पहन सकेंगे.

ये भी पढ़ें-
7 से 20 अप्रैल तक देशभर में बीजेपी चलाएगी सामाजिक न्याय पखवाड़ा, जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को सफल बनाने की बनाई रणनीति

श्रीलंका में तंगहाली, फ्री बांटने में खजाना खाली! भारत को भी सीख लेने की जरूरत

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’