उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Exclusive Interview) ने abp के Exclusive इंटरव्यू में कई अहम सवालों के जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़ी-गली राजनीति को नई दिशा दी. गरीब उनका एजेंडा बना, किसानों की समस्याएं, महिलाओं की समस्याओं को उन्होंने एजेंडा बनाया. इसी एजेंडे को लेकर हम आगे बढ़े.

सीएम योगी ने कहा कि गरीबों को हमारी योजनाओं का लाभ मिला. हमने सभी गरीबों के लिए राशनकार्ड दिए. हाथरस की घटना और महिला की सुरक्षा पर विपक्षी सवाल उठाते हैं? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी. हमने इस मामले में संबंध में त्वरित कार्रवाई की. 5 साल में क्या योगी आदित्यनाथ बदले हैं? सीएम योगी ने इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले मैं एक सांसद था तो मंचों पर अपनी बात रखता था, मैं निर्णय लेने की स्थिति में नहीं थी. 2017 के बाद निर्णय लेने की ताकत आई. जिसके बाद मेरे अंदर जिम्मेदार और जवाबदेह भी बनाया. हम समस्या से समाधान की तरफ गए.

खुद को कितने नंबर देंगे

योगी आदित्यनाथ सीएम योगी को कितने नंबर देंगे? मैं खुद को नंबर दूंगा तो ये अन्याय होगा. 10 मार्च के बाद जनता नंबर देगी. वो दो काम जिस पर गर्व है? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि यूपी को लेकर जो धारणा थी उसे बदला. अराजकता, दंगा और गुंडागर्दी की धारणा को बदला. आज मैं कह सकता हूं कि यूपी के बारे में धारणा बदली है. यूपी जैसा राज्य भी तरक्की करेगा ये एक सपना था, लेकिन योजनाओं में पारदर्शिता दूसरी चीज है.

अब्बाजान और अस्सी-बीस वाले बयान क्यों

अब्बाजान और अस्सी-बीस जैसे बयान क्या हैं? 80 फीसदी वही है जो कह रहा है जिसे योजनाओं का लाभ मिला है. सबको सुरक्षा और विकास, तुष्टिकरण किसी का नहीं. 80-20 का मतलब गलत निकाला गया. बीजेपी 80 फीसदी सीटें जीतेगी, बाकी अन्य 20 फीसदी सीटें. बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी. गजवा-ए-हिंद वाला बयान क्यों? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग भी राजनीति में आ गए. इस वजह से उनको उसी की भाषा में जवाब दिया गया. हिजाब की बात पर सीएम योगी ने कहा कि स्कूलों में ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए. मेरे बयानों से नहीं डरना चाहिए. मेरे कार्यों को देखना चाहिए.

क्या आप मुस्लिमों से चिढ़ते हैं?

क्या आप मुस्लिमों से चिढ़ते हैं? मैं किसी से नहीं चिढ़ता. मैं सबके साथ सबके विकास की बात करता हूं. लोग कहते हैं कि आपका बुलडोजर धर्म देखकर चलता है. पेशेवार माफिया और अपराधी अगर मुस्लिम हैं तो उसका मैं क्या कर सकता हूं. सीएम योगी ने कहा कि जो अपराधी हैं उनके खिलाफ हमने कार्रवाई की. सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लौहपुरुष का अपमान कर रहे थे और जिन्ना का महिमामंडन कर रहे थे.

Russia Ukraine War: अपने देश के लिए लड़ने निकले एक्स बॉक्सिंग चैंपियन विटाली क्लिट्स्को, मशीन गन लोड करते तस्वीरें हुईं वायरल

Watch: रूसी सेना ने कीव में रिहाइशी इमारत पर किया मिसाइल अटैक, देखें वीडियो

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया