Exclusive: Navjot Singh Sidhu का निशाना, कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाबियत को तोड़ने का काम लगातार करते रहे

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनावी प्रचार के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों ने सरगर्मी बढ़ा दी है. उन्होंने कहा है कि मेरा भविष्य, मेरे एजेंडे पर निर्भर करेगा. पंजाब में माफिया मॉडल चल रहा है. उनके इस बयान से सियासी खलबली मच गई है. इस बीच ABP न्यूज़ से बातचीत करते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा कि हमने जो मॉडल पेश किया है, वह पंजाब के लोगों की ताकत को मजबूत करेगा. हम माफिया मॉडल तोड़कर पैसे लाएंगे. चरणजीत सिंह चन्नी ने माफिया मॉडल को खत्म करने के लिए कोशिश की है.

उन्होंने पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाबियत को तोड़ने का काम लगातार करते रहे. अमरिंदर सिंह नरेंद्र मोदी के तोता थे. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”कांग्रेस पर अथाह यकीन है. अपना जीवन प्रियंका जी और राहुल जी के दामन से बांध चुका हूं.”

Dara Singh Chauhan Resigns: योगी कैबिनेट से अब मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफ़ा, अखिलेश यादव से की मुलाकात

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News