Exclusive: PM Modi की रैलियों में नहीं पहुंचेंगे बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, तैयार हुई ये रणनीति

<p><strong>Prime Minister Narendra Modi:</strong> प्रधानमंत्री <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> ने सभी चुनावी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे उनकी रैली में आने के बजाय अलग से रैली करे. पीएम मोदी ने ऐसा इसलिए कहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा रैलियों के ज़रिए ज़्यादा मतदाताओं तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पहुंच सके.&nbsp;</p> <p>ये बात पीएम ने आज सभी मुख्यमंत्रियों से कही है. उतराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकारें है. अब यहां के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों में आने के बजाय अलग से रैली करेंगे. आपको बता दें आज से पीएम मोदी ने फिजिकल रैलियों की शुरुआत की है. उनकी पहली रैली उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थी. इसके बाद वह उत्तराखंड के श्रीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किए. लेकिन आज के बाद अब इन राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम की रैली में नहीं आएंगे बल्कि अलग से रैली करेंगे.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News