Extortion Case: वसूली मामले में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर धीरे-धीरे शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र CID ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को मरीनड्राइव और कोपरी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों में पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके लिए उन्हें सोमवार और मंगलवार का समय दिया गया है. हालांकि सोमवार को उन्हें चांदीवाल कमीशन के सामने पेश होना है. ऐसे में वो CID के सामने मंगलवार को जा सकते हैं.

CID के पास परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज एट्रोसिटी का मामला भी जांच के लिए सौंपा गया है. इस मामले में CID ने उनका बयान दर्ज कर लिया है. परमबीर सिंह के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं. गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज वसूली का मामला जो कि क्राइम ब्रांच जांच कर रही है इस मामले में उनका बयान दर्ज हो चुका है. ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज वसूली के मामले में भी उनका बयान दर्ज हो चुका है.

मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में बयान बाकी

ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में दर्ज वसूली मामले की जांच CID कर रही है इसमें उनका बयान दर्ज करना बाक़ी है. मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज वसूली मामले की जांच भी CID ही कर रही है इस मामले में भी उनका बयान दर्ज करना बाक़ी है. ठाणे के बाज़ारपेठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एट्रोसिटी मामले की जांच CID के पास है इस मामले में परमबीर सिंह का बयान दर्ज हो चुका है.

परमबीर सिंह को सोमवार को चांदीवाल कमीशन बुलाया गया है. इसके बाद उन्हें क़िला कोर्ट नंबर 37 जाना पड़ेगा, इसी कोर्ट ने उन्हें भगौड़ा घोषित किया था. उन्हें इस साल मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारी के पद से उस समय हटा दिया गया था.

ये भी पढ़ें-

Farm Laws Repeal: किसान आंदोलन के बीच बोले कृषि मंत्री- पराली जलाने पर नहीं होगा केस, राज्य सरकारें करेंगी मुकदमों-मुआवजे पर फैसला

New Covid-19 Strain: कोरोना के नए स्ट्रेन के बाद दक्षिण अफ्रीका से आने वालों को मुंबई एयरपोर्ट पर किया जाएगा क्वारंटाइन और Genome सिक्वेंसिंग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया