गाजियाबाद। जिले में 45 दिन के Lockdown के बाद आखिरकार बुधवार को चार हजार Factory में नियमों के पालन का शपथ पत्र देते हुए काम शुरू किया गया इसके साथ ही गुरुवार से करीब दो हजार बड़ी फैक्ट्रियों में Production भी शुरू हो गया है जिनमे से अधिकतर वह फैक्ट्रियां हैं जिनमें Worker कार्यस्थल पर ही रहते हैं।
COVID-19 के दौरान फैक्ट्रियों के संचालन हेतु Guideline को और आसान करने के बाद काफी संख्या में उद्यमियों ने घोषणा-पत्र जमा कराकर फैक्ट्रियों को चलाने की अनुमति ले ली है। उद्यमियों का कहना है कि पहले नियम बहुत कड़े थे लेकिन जिला उद्योग विभाग ने नियमों में अब जो ढील दी है उसके बाद ऑनलाइन अनुमति के लिए प्रार्थना-पत्र की जरूरत नहीं है महज घोषणापत्र देकर ही उद्योगों को चलाए जाने के बाद बुधवार को करीब चार हजार मध्यम व छोटे उद्योगों में काम शुरू हो गया और इनमें से अधिकतर मजदूर फैक्ट्रियों के परिसर में ही रहते हैं। इसके अलावा जिन भी फैक्ट्रियों में मजदूर बाहर से आएंगे उनकी व्यवस्था की जिम्मेवारी फैक्ट्री की होगी।
Jila Udyog Kendra के मुताबिक कुल 10,915 फैक्ट्रियों से बातचीत की गई जिनमें से छह हजार फैक्ट्रियों को चालू किया जाने की उम्मीद दिखी थी जिसके बाद बुधवार को उन चार हजार फैक्ट्रियों को चालू कराया गया में जिसमे दो से लेकर 20 कर्मचारी काम करते हैं और बाकि दो हजार फैक्ट्रियों ने गुरुवार से अपना काम शुरू कर दिया जिनमे 50 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।
Ghaziabad Industries Federation के President अरुण मिश्रा और Chairman हरिओम चौहान ने बताया कि COVID-19 में फैक्ट्रियों के चलाने के लिए पहले बहुत मुश्किल Guideline जारी की गयी जिसमें संशोधन की मांग की गई थी। मंगलवार रात इसे आसान कर दिया गया और यही वजह है कि बुधवार को काफी संख्या में कारखाने चालू हो सके।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
SCIENCE & TECHNOLOGYApril 2, 2026Samsung Galaxy Book6 Series: AI फीचर्स के साथ प्रीमियम लैपटॉप भारत में लॉन्च
SCIENCE & TECHNOLOGYApril 2, 2026iQOO 15 Apex कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू
BREAKING NEWSMarch 30, 2026CTET Result 2026: सीबीएसई ने जारी किया CTET Result, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
HighlightMarch 28, 2026नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला..





