Farm Laws Repeal Bill: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानून वापसी बिल पेश किया. विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पारित हो गया. बिल को बिना चर्चा के ही मंजूरी दे दी गई. तीनों विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए लोकसभा में पेश विधेयक पटल पर रखे जाने के कुछ ही मिनटों के भीतर पारित हो गया. हालांकि लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में विधेयक पर चर्चा की मांग की थी.

लोकसभा में पारित होने के बाद अब कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को राज्यसभा में पेश किया जाएगा. दोपहर एक बजे राज्यसभा में भी बिल पेश हो सकता है. यहां भी बिल बिना चर्चा के ध्वनिमत से पास हो सकता है.

किसान नेता ने क्या कहा

लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक पारित होने पर BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, जिन 700 किसानों की मृत्यु हुई उनको ही इस बिल के वापस होने का श्रेय जाता है. MSP भी एक बीमारी है. सरकार व्यापारियों को फसलों की लूट की छूट देना चाहती है. आंदोलन जारी रहेगा.

समाजवादी पार्टी सांसद शफीक उर रहमान वर्क ने कहा कि अपनी मनमर्जी से कानून लाए अपनी मनमर्जी से रद्द कर रहे हैं. वहीं बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि अब कानून रद्द करने वाला बिल पास हो गया अब इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-
Omicron Variant: क्या PCR टेस्ट से कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट का पता लगाया जा सकता है? जानिए WHO ने क्या कहा

Omicron China Connection: ओमिक्रॉन का क्या है चीन कनेक्शन! आखिर WHO ने कोरोना के नए वेरिएंट का नाम यही क्यों रखा?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया