Farmers Agitation: कृषि कानून रद्द किए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी किसान आंदोलन खत्म नहीं हुआ है. आंदोलन खत्म करने की कई बार अपील की जा चुकी है लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) आंदोलन खत्म करने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने एक बार फिर सरकार को चैलेंज दिया है. राकेश टिकैत ने बयान जारी कर कहा है कि आंदोलन खत्म नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि फाइनल मैच की तैयारी हो रही है, अपने-अपने डेरे संभाल कर रखिए.

सरकार किसान नेताओं को बुलाने की बात कह रही है तो फिर कहां दिक्कत है. इस सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि राज्य सरकार को क्या प्रस्ताव भेजे गए हैं, इसकी हमें जानकारी नहीं दी गई है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सिर्फ अफवाह फैला रही है. किसानों के खिलाफ जो मुकदमें हैं, उन्हें कहां खत्म किया जा रहा है.

कृषि कानून रद्द किए जाने के बाद भी किसानों की डिमांड बढ़ने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा,” हमारी कोई डिमांड नहीं है.” उन्होंने कहा कि हमने जितनी बार भी बयान जारी किए हैं, हर बार MSP की मांग की गई है. सरकार आंदोलन के खात्मे की अफवाह फैला रही है.

आंदोलन खत्म नहीं हो रहा

आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गृह मंत्री अमित शाह की रैली है. इसमें सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे. विपक्ष की तरफ से मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की रैली है. इन रैलियों पर कटाक्ष करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि कहा गांव-गांव चिट्ठी लिखकर प्रधानों को बुलाया गया है. भीड़ को इकट्ठा किया गया है. उन्होंने कहा कि किसान शब्द सरकार के दिमाग से निकलना नहीं चाहिए. इसलिए अब यह किसानों की बातें करने लगे हैं, क्योंकि इनको लगता है कि किसान इनसे अब जवाब मांगेगा.

ये भी पढ़ें- Prashant Kishor vs Congress: प्रशांत किशोर का गांधी फैमिली पर निशाना, कहा- विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस का दैवीय अधिकार नहीं, 90% चुनाव हारती है

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया