Farm Laws Withdrawn: पीएम मोदी ने तीन कृषि कानूनों पर आखिरकार अपनी सरकार के कदम वापस खींच लिए. पीएम मोदी ने देश से क्षमा मांगते हुए इन्हें निरस्त करने और एमएसपी से जुड़े मुद्दों पर विचार करने के लिए समिति बनाने की घोषणा की है. पीएम मोदी की घोषणा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "कृषि कानूनों से संबंधित पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा एक स्वागत योग्य कदम है. जैसा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, भारत सरकार हमारे किसानों की सेवा करती रहेगी और उनके प्रयासों में हमेशा उनका समर्थन करेगी. पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बारे में खास बात यह है कि उन्होंने यह घोषणा करने के लिए ‘गुरु पर्व’ का विशेष दिन चुना. यह दर्शाता है कि उनके मन में प्रत्येक भारतीय के कल्याण के अलावा और कोई विचार नहीं है. उन्होंने राज्य कौशल दिखाया है."

[tw]https://twitter.com/AmitShah/status/1461589886213890050[/tw]

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के खास दिन पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई घोषणा का बीजेपी ह्रदय से स्वागत करती है. मोदी जी ने पुनः साबित किया है कि वो किसान भाइयों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस फैसले से पूरे देश में भाईचारे का माहौल बनेगा. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने अनगिनत कल्याणकारी कार्य किए हैं. आइए, हम एक साथ मिलकर काम करते रहें, और अपनी सामूहिक भावना से भारत को आने वाले समय में और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएं."

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज गुरु नानक देव जी का पवित्र प्रकाश पर्व है. यह समय किसी को भी दोष देने का नहीं है. आज मैं आपको… पूरे देश को… यह बताने आया हूं कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है. इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रिपील (निरस्त) करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे.'

उन्होंने आंदोलनरत किसानों से गुरु पर्व का हवाला देते हुए आग्रह किया, ‘अब आप अपने-अपने घर लौटें. अपने खेतों में लौटें. अपने परिवार के बीच लौटें. आइए…एक नई शुरुआत करते हैं. नए सिरे से आगे बढ़ते हैं.'

ये भी पढ़ें-
Farm Laws To Be Repealed: कृषि कानूनों की वापसी! क्या आगामी विधानसभा चुनाव में हार का डर

Farm Laws To Be Repealed: कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले का शिवसेना ने किया स्वागत, संजय राउत बोले- देर आए दुरुस्त आए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया