Farm Laws Withdrawn: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले करीब एक साल से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा कर दी है. इसके लिए संसद के आगामी सत्र में विधेयक लाया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि पांच दशक के अपने सार्वजनिक जीवन में मैंने किसानों की मुश्किलों, चुनौतियों को बहुत करीब से अनुभव किया है. उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी सरकार की तरफ से उठाए कदमों पर भी चर्चा की. पीएम मोदी के इस एलान के बाद कांग्रेस-आप तमाम विपक्षी दल इसे अपनी जीत बताने में जुट गए हैं. जानिए किसने क्या कहा है?

टूट गया अभिमान, जीत गया मेरे देश का किसान- कांग्रेस

पीएम मोदी की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया, ”टूट गया अभिमान, जीत गया मेरे देश का किसान.”

टूट गया अभिमान, जीत गया मेरे देश का किसान।
— Congress (@INCIndia) November 19, 2021

किसानों की शहादत अमर रहेगी- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी ख़ुशख़बरी मिली. तीनों क़ानून रद्द. 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए. उनकी शहादत अमर रहेगी. आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था. मेरे देश के किसानों को मेरा नमन.”

आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी ख़ुशख़बरी मिली। तीनों क़ानून रद्द। 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 19, 2021

जान गंवाने वाले सभी किसानों के परिवारों से माफी मांगे पीएम मोदी- AAP

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया, ”किसान आंदोलन की बहुत बड़ी जीत. मोदी सरकार ने आगामी चुनावों में नुकसान के डर से तीन काले कृषि कानून को वापस ले लिया है. न्याय की लड़ाई में जान गंवाने वाले सभी किसानों के परिवारों से पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए.”

Huge Victory of Farmers’ Movement! 🚜

Modi Govt has withdrawn the 3 black #FarmLaws fearing loss in the upcoming elections.

PM Modi should apologise to the families of all those farmers who’ve lost their lives in the struggle for justice!
— AAP (@AamAadmiParty) November 19, 2021

यह भी पढ़ें-

PM Modi Address: पीएम मोदी ने तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, कहा- आंदोलन खत्म करें किसान

PM Modi Address: मोदी सरकार ने वापस लिए तीनों कृषि कानून, राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम की बड़ी बातें जानिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया