Farmers Protest: ’MSP नहीं, तो आंदोलन वहीं’ यही अब संयुक्त किसान मोर्चा का नया नारा है और इसी नारे के तहत किसान नेताओं ने सरकार पर नए सिरे के दबाव बनाना शुरू कर दिया है. तीन कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद किसान महापंचायत के नाम पर पहली मोर्चेबंदी लखनऊ में हुई. सरकार पहले भी MSP पर फसलों की खरीद करती रही है लेकिन MSP को लेकर देश में कोई कानून नहीं है. इसीलिए किसान संगठन चाहते हैं कि MSP को कानूनी जामा पहनाया जाए.

19 नवंबर को जब पीएम मोदी ने तीन कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान किया था, तब उन्होने भरोसा दिया था कि MSP को प्रभावी बनाने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा. लेकिन किसान, किसी कमेटी के भरोसे अपनी मांग से पीछे हटना नहीं चाहते. क्योंकि असल संकट भरोसे का है.

MSP गारंटी कानून क्यों नही दे रही सरकार?
अब तक सरकार किसानों से MSP पर खरीद के लिये बाध्य नहीं है लेकिन MSP का कानून बना तो सरकार बाध्य हो जाएगी. पीडीएस के तहत जितना अनाज गरीबों को दिया जाना होता है, सरकार उसी हिसाब से किसानों का अनाज खरीदती है लेकिन कानून के बाद उसे खपत से ज्यादा खरीद करनी पड़ेगी जिससे उस पर आर्थिक बोझ पड़ेगा.

देश में अनाज भंडारण की क्षमता पहले ही कम है. MSP के तहत ज्यादा खरीद होने लगी तो भंडारण व्यवस्था चरमरा जाएगी. सरकार ने अगर MSP गारंटी दे दी. तो एक खतरा महंगाई बढ़ने का भी है क्योंकि अनाज महंगा हो सकता है.

देश में 14 करोड़ 64 लाख किसान हैं. लेकिन सरकार सिर्फ 2 करोड़ के करीब किसानों से ही MSP पर उनकी फसल खरीदती है. बाकी किसान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर अपना अनाज बेचने पर मजबूर होते हैं.

29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और इसी दिन किसानों ने संसद घेराव का ऐलान भी किया है. अगर सरकार ने MSP पर जल्द फैसला नहीं लिया. तो विवाद और बढ़ सकता है.

UP Election: गठबंधन को लेकर Akhilesh Yadav को Shivpal Yadav का अल्टीमेटम, बोले- नहीं हुआ तो एक हफ्ते में….

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया