Farmers Protest: पंजाब के किसानों की घर वापसी पर राकेश टिकैत बोले- जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन खत्म नहीं होगा

Farmers Ghar Wapsi: किसान कानून वापसी बिल संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है लेकिन किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने अभी भी आगे आंदोलन जारी रखने की बात कर रहे हैं. राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि धरना स्थल से कोई नहीं जा रहा है, सब किसान यहीं है. जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा.

पंजाब के किसानों की घर वापसी पर राकेश टिकैत ने कहा, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. मीटिंग तो होती रहती है. चाय पर भी मीटिंग हो जाती है. अभी आपके साथ भी मीटिंग चल रही है. किसान गूंगा नहीं है कि वह बैठकर अपनी बात भी नहीं करेगा. हम अपनी बात करते हैं, चर्चा करते हैं कि सरकार ने कहां तक कर दिया, क्या रह गया है, इसके आगे कैसे समाधान निकलेगा. इन सब चीजों पर चर्चाएं होती रहती है.

ये आंदोलन और कितना लंबा चलेगा? इस सवाल के जवाब में राकेश टिकैत बोले कि ये तो भारत सरकार बताएगी. बड़ा सवाल एमएसपी का है. एमएसपी पर कानून बनाने से सरकार एक पैसे का नुकसान नहीं होगा. सरकार जब बैठकर बातचीत करेगी तो उन्हें ये सारी बात समझा दी जाएगी.

आज 32 किसान संगठन की बैठक

किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा, आज 32 किसान संगठन और वे लोग जो सरकार के साथ बातचीत के लिए जाते थे, उनकी बैठक बुलाई गई है. गलती से घोषणा हो गई कि संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक है. हमारे लोगों के खिलाफ दर्ज़ मामलों, MSP की कमेटी के मुद्दे पर चर्चा होगी.

दरअसल, पंजाब के कई किसान संगठन आंदोलन की जीत के बाद धरना खत्म करने के पक्ष में हैं वहीं कई किसान संगठन एमएसपी कानून और मुकदमों की वापसी समेत अन्य मांगों को लेकर धरना जारी रखना चाहते हैं. वापसी के पक्ष वाले आम सहमति बनाने की कवायद कर रहे हैं. रणनीतियों को अंतिम रूप देने के लिए आज किसान संगठन अहम बैठक करनी थी.

ये भी पढ़ें-

पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर, IED बनाने में एक्सपर्ट था यासीर

बढ़ती महंगाई के बीच दिल्ली वालों को मिल सकती है खुशखबरी, केजरीवाल सरकार आज कर सकती है VAT घटाने का एलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News