पीएम मोदी व सीएम योगी पर की थी अभद्र टिप्पणी, पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं अलका
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ट्विटर के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस लीडर अलका लांबा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि यह मुकदमा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में डॉ. प्रीति वर्मा ने बताया कि कांग्रेस लीडर अलका लांबा ने 25 मई की रात 12ः07 बजे पीएम और सीएम के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए एक ट्वीट किया है। इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में देश के संवैधानिक पदों पर बैठे माननीयों और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े किये गए। चूंकि लॉकडाउन में बच्चे इंटरनेट का सबसे अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं और अलका लांबा के इस ट्वीट से उन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ख़बरों के मुताबिक अलका लांबा के खिलाफ 25 मई को आईपीसी की धारा 504, धारा 505 (1)(बी), 505 (2) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि उन्नाव के माखी रेप कांड के दोषी और बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने भी अलका लांबा के खिलाफ उन्नाव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। ऐश्वर्या ने भी कांग्रेस लीडर अलका लांबा पर भ्रामक ट्वीट करने का आरोप लगाया था।
बता दें कि अपनी अभद्र टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता अलका लांबा ट्विटर पर काफी ट्रोल हुई और पूरे दिन ट्विटर पर #शेमअलकालांबा ट्रेंड करने लगा।
इससे पहले भी कई बार अलका लांबा विवादों में घिर चुकी हैं। वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी से चांदनी चौक की विधायक रहने के दौरान अलका लांबा का विश्वास नगर से भाजपा विधायक ओपी शर्मा से झड़प का मामला काफी तूल पकड़ा था। दरअसल दिल्ली की एक दुकान में तोड़फोड़ को लेकर भाजपा नेताओं ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे थे। आरोप है कि 9 अगस्त को लांबा ने भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा की दुकान में प्रवेश करके कैश बिल मशीन को फेंक दिया था।
8 साल पहले वर्ष 2012 में अलका लांबा तब ज्यादा विवादों में घिरी थीं जब उन्होंने एक राज्य की दुष्कर्म पीड़िता लड़की का नाम सार्वजनिक कर दिया था। इसके अलावा अलका लांबा का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ भी काफी विवाद रहा था जिसको लेकर उनका आमआदमी पार्टी की ही विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ ट्विटर पर नोंक-झोंक भी हुई थी और फिर अलका लांबा 2019 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आमआदमीपार्टी से अलग हो गयीं थीं।
About the Author

-
ज्योति सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों में अनुभव हासिल किया।
पिछले 15 वर्षों के अपने व्यापक पत्रकारिता अनुभव में ज्योति सिंह ने राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन कवरेज की है। विशेष रूप से राजनीतिक घटनाक्रम और नीतिगत विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पकड़ रही है।
वर्तमान में ज्योति सिंह My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। यहाँ वह प्रमुख राजनीतिक खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम करते हुए संपादकीय टीम को अपनी अनुभवी दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।
मीडिया जगत में डेढ़ दशक की सक्रियता के साथ ज्योति सिंह ने निष्पक्ष, तथ्यपरक और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है।
Latest entries
POPULARApril 6, 2026रूस से आया तेल टैंकर ‘Anatoly Kolodkin’ Cuba से रवाना, 96 घंटे में उतारा गया 1 लाख टन कच्चा तेल
TOP NEWSApril 6, 2026ईस्टर सन्डे पर Cuba में भारी बिजली संकट, 60% देश में ब्लैकआउट
SCIENCE & TECHNOLOGYApril 2, 2026Samsung Galaxy Book6 Series: AI फीचर्स के साथ प्रीमियम लैपटॉप भारत में लॉन्च
SCIENCE & TECHNOLOGYApril 2, 2026iQOO 15 Apex कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू





